Home » अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म, विराट कोहली ने Twitter पर शेयर किया ये मैसेज

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म, विराट कोहली ने Twitter पर शेयर किया ये मैसेज

by admin
Actress Anushka Sharma gave birth to daughter, Virat Kohli shared this message on Twitter

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा माता-पिता बन गए हैं। सोमवार को अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी। बता दें कि काफी समय से विराट-अनुष्का अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार उनके घर किलकारी गूंज गई है। विराट कोहली अपने बच्चे के जन्म से पहले ऑस्ट्रेलिया पर थे लेकिन वो वापिस भारत आ गए हैं और इस समय वो अपनी पत्नी अनुष्का के साथ ही है।

विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का से शादी की थी। इटली में हुई शादी में काफी करीबी दोस्तों और कुछ रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था।

Actress Anushka Sharma gave birth to daughter, Virat Kohli shared this message on Twitter

विराट कोहली ने इस खुशखबरी को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ”हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरुर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवसी चाहिए होगी.”

बता दें कि इस खबर के आने के बाद से विराट और अनुष्का के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। हाल ही में विराट और अनुष्का रेगुलर चेकउप के लिए जाते स्पॉट किए गए थे। बेटी के जन्म के बाद विराट और अनुष्का को बधाईयां मिलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/K7TYmtMzREv5Os7R2Lgzy8

Related Articles