Home » UPGMS के सहयोग से 31 महिला श्रमिकों को मिला पेंटिंग प्रशिक्षण, श्रम परिवर्तन अधिकारी ने दिए पत्र

UPGMS के सहयोग से 31 महिला श्रमिकों को मिला पेंटिंग प्रशिक्षण, श्रम परिवर्तन अधिकारी ने दिए पत्र

by admin
31 women workers received painting training in collaboration with UPGMS, letter given by labor change officer

Agra. पेंटिंग का प्रशिक्षण पाकर कुशल श्रमिक बनने वाली महिला श्रमिकों को प्रशिक्षण पत्रों का वितरण किया गया। इन सभी महिला श्रमिकों को श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुप्रिया द्विवेदी द्वारा कौशल विकास केन्द्र फतेहपुर सीकरी में प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किये गए जिन्हें पाकर सभी महिला श्रमिक काफी उत्साहित दिखाई दी और इसके लिए उ.प्र. ग्रामीण मजदूर संगठन को धन्यवाद दिया।

मंगलवार को उ.प्र. ग्रामीण मजदूर संगठन की ओर से कौशल विकास केन्द्र फतेहपुर सीकरी में प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुप्रिया द्विवेदी, उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा और बी.डब्लू.आई की कोर्डिनेटर सांझी अग्रवाल मौजूद रही। इस दौरान निर्माण क्षेत्र से जुड़ी फतेहपुर सीकरी की 31 महिला श्रमिकों को कुशल श्रमिक बनने के प्रमाण पत्र दिये गए।

31 women workers received painting training in collaboration with UPGMS, letter given by labor change officer

उ.प्र. ग्रामीण मजदूर संगठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा ने बताया कि महिला श्रमिकों को कुली के रूप में काम कराया जाता है जिससे उन्हें भरपूर मेहनत के बाद भी मजदूरी सबसे कम मिलती है। इसलिए महिला श्रमिकों को कुशल श्रमिक बनाने के चल रहे अभियान के तहत निर्माण क्षेत्र से जुड़ी 31 महिला श्रमिकों को बी.डब्लू.आई/डी.जी.बी के सहयोग से पेंटस् एण्ड कोट्स स्किल काउंसलिंग (पी.सी.एस.सी) के द्वारा पेन्टिंग का प्रशिक्षण दिलाया गया है। सभी महिलाओं ने कुशलता पवूर्क प्रशिक्षण प्राप्त किया है जिसके प्रमाण पत्र आज वितरण किये गए।

बी.डब्लू.आई की कोर्डिनेटर सांझी अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए कौशल विकास के सम्बन्ध में सभी महिलाओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला श्रमिकों में प्रतिभा की कोई कमी नही है। बस उनकी प्रतिभाओं को निखारना है। इन कौशल विकास से जुड़कर महिला श्रमिक आत्म निर्भरता की ओर अग्रसर होगी।

कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुप्रिया द्विवेदी ने महिला शक्ति के सम्बन्ध जानकारी देते हुए उ.प्र. ग्रामीण मजदूर संगठन के इस प्रयास की सराहना की। उनका कहना था कि पिछले कई दशकों से तुलाराम शर्मा अपने इस संगठन के बैनर तले श्रमिकों के उत्थान की लड़ाई लड़ चुके है और अब महिला श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें कुशल श्रमिक बनाने में जुटे है।

इस कार्यक्रम में दिल्ली ,बिहार, तमिलनाडु व उत्तर प्रदेश की ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार व अनुभव साझा किये। कार्यक्रम में जया देवी दिल्ली, इंदुमती तमिलनाडु, राजेश मिस्त्री बिहार, पिंकी जैन, हेमलता गोला, उमेश, राकेश कुमार, चरन सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles