Home » श्री गिरिराज जी सेवा मण्डल द्वारा गोवर्धन महोत्सव से पहले गौमाता को अर्पित किए 101 मन के छप्पन भोग

श्री गिरिराज जी सेवा मण्डल द्वारा गोवर्धन महोत्सव से पहले गौमाता को अर्पित किए 101 मन के छप्पन भोग

by admin

आगरा। श्रीहरि से पहले उनकी प्रिय गौमाता को छप्पन भोग अर्पित किए। विधि विधान से पूजन कर आरती उतारी। इसके उपरान्त विभिन्न प्रकार की सब्जियों सहित 101 मन के खाद्य पदार्थ अर्पित किए। श्री गिरिराज सेवा मण्डल के सदस्यों ने 25-26 दिसम्बर को गोवर्धन में आयोजित होने जा रहे छप्पन भोग महोसव से पहले गौमाता के लिए छप्पन भोग का आयोजन बल्केश्वर, अग्रवन स्थित गौशाला में भक्ति भाव के साथ किया।

श्रीहरि की भक्ति और उमंग में डूबे मण्डल के सभी सदस्य 25-26 दिसम्बर को गोवर्धन में आयोजित होने जा रहे छप्पन भोगत्सव के लिए उत्साहित थे। मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, यज्ञाचार्य विष्णुकान्त शास्त्री, मंडल के संस्थापक नितेश अग्रवाल, सहसंस्थापक मयंक अग्रवाल, बल्केश्वर महादेव मंदिर के महन्त कपिल नागर, अध्यक्ष रविन्द्र गोयल ने गौमाता का पूजन कर आरती की।

मण्डल के संस्थापक नितेश अग्रवाल ने बताया कि श्रीहरि की सबसे प्रिय गौमाता है। इसलिए इस बार गोवर्धन में छप्पन भोग महोत्सव से पहले गौमाता के लिए छप्पन भोग का आयोजन किया गया। जिसमें 56 प्रकार के 101 मन व्यंजन (खीर, पूड़ी, सब्जी, हलवा, गुलाबजामुन, पूड़ी रोटी, जलेबी, पूए, फल,, सब्जियां, खल, विभिन्न अंकुरित अनाज) गौशाला की गौमाताओं को सभी सदस्यों द्वारा अर्पित किए गए।

सभी शहरवासियों सहित कार्यक्रम में शामिल हुए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रण पत्र देकर 17 दिसम्बर को श्रीमनःकामेश्वर मंदिर से प्रारम्भ होकर राम बारात मार्ग पर आयोजित होने वाली आमंत्रण यात्रा व 25-26 को छप्पन भोग महोत्सव के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर श्रीहरि भजन कुलभूषण गुप्ता (राम भाई) के भक्तिमय भजनों से बल्केश्वर गौशाला आज गुंजायमान थी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मयंक जैन, विशाल बंसल अजय सिंघल, अंकुर अग्रवाल, विजय अग्रवाल, संतोष मित्तल, विशाल बंसल, अशोक अग्रवाल, चंद्रमोहन बंसल, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, लक्ष्मण सिंघल, विकास वर्मा, मयंक जैन, हेमेन्द्र गोयल, अशोक गोयल, संदीप गुप्ता, विमल नयन फतेहपुरिया, आशी अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, कविता अग्रवाल, ज्योति मित्तल, कविता जैन, शिवशंकर माहेश्वरी, रवि अग्रवाल, सुमित सिंघल, मोहित, प्रदीप अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल, मनोज गुप्ता, अशोक गुप्ता, अमित, मनीष अग्रवाल, अतुल गोयल, नितिन अग्रवाल, विकास जैन, मनोज गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, संदीप गुप्ता, बालमुकुन्द गोयल, नितिन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

मून ब्रेकिंग के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें –
https://chat.whatsapp.com/BpgZvsh7qm0LQz2pRz3FW6

Related Articles

Leave a Comment