Home » भैया दौज पर भाई-बहन समाये काल के गाल में

भैया दौज पर भाई-बहन समाये काल के गाल में

by admin

मथुरा। भैया दौज पर बहन भाई का टीका करके उसके लंबी उम्र की कामना करती है लेकिन कृष्ण की नगरी मथुरा में भैया दौज पर एक परिवार में कोहराम मच गया है। यम द्वितीय के पर्व पर यमफांस से मुक्ति हेतु स्नान करने आये भाई बहन यमुना नदी में पहुंचे। जहाँ भाई बहन ने यमुना में डुबकी लगाई तो दोनों भाई बहन डूबने लगे। आस-पास बचाने के लिए कोई नहीं था जिसके चलते दोनों भाई-बहन डूब गए और काल के गाल में समां गए।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस और गोताखोर मोके पर पहुँच गए। गोताखोर भाई बहन को बचा तो नहीं पाये लेकिन दोनों के शवों को बाहर निकाला लिया गया। खबर लिखे जाने तक दोनों के शवों से कोई पहचान पत्र नहीं मिला जिससे दोनों की पहचान नहीं हो पायी है। घटना स्थल पर पहुंचे एसपी सिटी ने बताया कि यमुना के पक्के घाटों से दूर कच्चे घाटों पर यह दोनों भाई बहन स्नान कर रहे रहे। पानी अत्यधिक तेज होने के चलते दोनों उसमे समा गए। शवों की अभी शिनाख्त नही हो पाई।

Related Articles

Leave a Comment