Home » जानिये, किस मंदिर के गुम्मट पर लगाये गए सोने के कलश

जानिये, किस मंदिर के गुम्मट पर लगाये गए सोने के कलश

by admin

आगरा। प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने और गुम्मट पर दो सोने के कलश रखे जाने के पावन अवसर पर एक विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस विशाल कलश यात्रा में तकरीबन 5000 बहनें और माताओं ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया। यह प्रभात फेरी आगरा शमशाबाद मार्ग स्थित फुटा रोड शहीद नगर राजेश्वर मंदिर के आसपास में भ्रमण की।

हजारों महिलाओं और भक्ति से ओतप्रोत लोगों का जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया और पुष्प वर्षा की गई। मानो पूरा क्षेत्र रामपुर क्षेत्र भगवान भोले शंकर की गूंज गूंज उठा था। इस मौके पर प्राचीन महादेव मंदिर इस मौके पर प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर के ट्रस्ट के लोगों ने बताया कि पिछले 5 साल से प्राचीन महादेव मंदिर के निर्माण का कार्य चल रहा था जो पूर्ण हो गया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद महादेव मंदिर पर सोने के कलश स्थापना की गई है।

Related Articles

Leave a Comment