Home » ट्रैफिक पुलिस हो रही हाईटेक, गूगल सैटेलाइट-गूगल मैप और मेपल्स की मदद से ट्रैफिक हो रहा कंट्रोल

ट्रैफिक पुलिस हो रही हाईटेक, गूगल सैटेलाइट-गूगल मैप और मेपल्स की मदद से ट्रैफिक हो रहा कंट्रोल

by pawan sharma

Agra. आगरा शहर की ट्रैफिक व्यस्था को दुरुस्त बनाने और चौराहों पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए अब आगरा ट्रैफिक पुलिस सैटेलाइट पिक्चर्स, गूगल मैप, मेपल्स का इस्तेमाल कर रही है। आगरा ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए हाई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। इससे चौराहा पर लगने वाले जाम को कंट्रोल किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम बनाया गया है जहाँ बड़ी-बड़ी डिस्प्ले से चौराहों पर नजर रखी जा रही है। जाम लगने पर चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अवगत कराया जा रहा है और जाम खुलवाया जा रहा है। इसमें सबसे खास बात है कि गूगल सैटेलाइट, गूगल मैप और मेपल्स की मदद पुलिस लाइव ट्रैफिक को देख कर उस पर तुरंत एक्शन ले रही है।

पुलिस लाइन में स्मार्ट कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस रूम में बड़ी-बड़ी डिस्प्ले और हाई टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर और सर्वर फिट किए गए हैं। इस सर्वर को चौराहों पर लगे कैमरों से जोड़ा गया है। कंट्रोल रूम में बैठकर पुलिसकर्मी गूगल मैप और मेपल्स के जरिए, समय-समय पर चौराहों पर लगने वाले जाम को मॉनिटर कर रहे है। जहां ट्रैफिक ज्यादा होता है, वहाँ गूगल रेड लाइन का सिग्नल देता है।

एसीपी ट्रैफिक अरीब अहमद ने बताया कि आगरा में 33 जंक्शन, 43 चौराहे हैं जिन पर सैकड़ों कैमरे लगे हुए हैं। इसके अलावा हम आगरा स्मार्ट सिटी के कैमरे का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। पहली बार हमने गूगल मैपिंग और सैटेलाइट इमेज का इस्तेमाल ट्रैफिक को कंट्रोल करने में किया है। गूगल और सैटेलाइट से पता चलता है कि किस चौराहे पर सबसे ज्यादा जाम है। हम कैमरा और कंट्रोल रूम से गाइडेंस कर चंद मिनट में जाम खुलवा देते हैं। चौराहों पर ट्रैफिक कंट्रोल करने के अलावा हम इन सीसीटीवी कैमरा से लाइव मॉनिटरिंग भी कर सकते हैं। पुलिसकर्मी को लाइव गाइडेंस भी दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment