Home » नोट बंदी से आहात मजदूर वर्ग – तुलाराम शर्मा

नोट बंदी से आहात मजदूर वर्ग – तुलाराम शर्मा

by admin

आगरा। नोटबंदी के दौरान और इस पूरे वर्ष में नोटबंदी के कुछ कड़वे अनुभव भी रहे। नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर आम व्यक्ति किसान और मजदूर वर्ग पर देखने को मिला था। नोटबंदी के 1 साल पूरे होने पर उत्तर प्रदेश मजदूर संगठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा मून ब्रेकिंग से रूबरू हुए। इस वार्ता के दौरान तुला राम शर्मा ने आगरा ग्रामीण के मजदूरों के कड़वे अनुभव को साझा किया।

उत्तर प्रदेश ग्रामीण संगठन के अध्यक्ष का कहना था कि नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर मजदूर वर्ग पर पड़ा क्योंकि नोटबंदी के दौरान फैक्ट्री, बड़ी बड़ी कंपनियां और रियल स्टेट से जुड़े सारे बिजनेस पूरी तरह से ठप पड़ गए थे। जिसमें काम करने वाले हजारों मजदूर बेरोजगार हो गए। इस दौरान उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खानपान की वस्तुएं भी उन्हें उपलब्ध नहीं हो सकी। सुबह काम पर निकलने वाला मजदूर जब शाम को बिना काम करके घर लौटता था तो पूरी तरह से टूट जाता था क्योंकि उसकी दैनिक मजदूरी से ही घर चल रहा था।

तुलाराम का कहना है कि आज भी मजदूर वर्ग की यही स्थिति है काफी फैक्ट्रियां बंद हो गई है तो बड़ी-बड़ी कंपनियों से मजदूरों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं असंगठित क्षेत्र के मजदूर जो ईट भट्टो और ठेकेदार के नीचे घर बनाने का काम करते थे उनकी स्थिति जस की तस बनी हुई हैं जिससे आज भी मजदूर वर्ग नोटबंदी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोसता हुआ नजर आता है।

Related Articles

Leave a Comment