Home » कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

by admin

आगरा। अपने चुनाव प्रचार में तेजी लाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल ने अपने चुनावी कार्यालय का उद्धघाट्न कर दिया। बाग फरजाना में बने इस कार्यालय का उद्घाटन पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन ने फीता काटकर किया। चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान दुष्यंत शर्मा जिला अध्यक्ष के साथ साथ वरिष्ठ कांग्रेसियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यालय उद्घाटन के बाद वरिष्ठ कांग्रेसियों ने संबोधन के माध्यम से कार्यकर्ताओं से चुनावी मैदान में जुड़ने की बात कही। शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन और जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना था कि कांग्रेस ने एक मजबूत प्रत्याशी चुनाव में उतारा है। चुनाव प्रचार के दौरान हमें आम जनता को भाजपा की जनविरोधी नीतियों को सामने रखना है जिससे भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आए और आम जनता इस बार कांग्रेस का साथ दें।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह और वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश उपाध्याय का कहना था कि पिछले 25 सालों से नगर निगम पर भाजपा का कब्जा है। सबसे अधिक भाजपा के पार्षद है तो मेयर भी इन 25 सालों में उन्हीं का रहा लेकिन उसके बाद भी शहर की सूरत और सीरत में कोई बदलाव नहीं आया। बाहर से आने वाले विदेशी पर्यटक आज भी आगरा में जाम और गंदगी जैसी समस्याओं से दो चार होते हैं जिससे विदेशों में आगरा की छवि धूमिल हो रही है।

इस दौरान पीसीसी सदस्य मुरारी लाल गोयल का कहना था कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है जिसका फायदा इस चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा। इतना ही नहीं नोटबंदी और जीएसटी की तमाम खामियां को जनता के सामने रखना है जिससे आम जनता इस बार भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दे सके क्योंकि नोटबंदी और जीएसटी से व्यापारी वर्ग के साथ-साथ आम जनता की कमर पूरी तरह से टूट गई है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल का कहना था कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है उस विश्वास को कायम रख दमदारी के साथ चुनाव लड़ा जाएगा जिससे इस बार भाजपा को पटकनी दी जा सके।

फिलहाल कांग्रेस कार्यकर्ता दमदारी के साथ चुनावी मैदान में उतरने की बात कह रहे हैं जिससे इस बार निगम पर कांग्रेस का झंडा लहराया जा सके।

Related Articles

Leave a Comment