
आगरा। मोहब्बत की निशानी ताजमहल का यूरोपियन कमीशन के अध्यक्ष जीन क्लाउड जंकर ने अपने साथियो के साथ दीदार किया. कमीशन के अध्यक्ष जीन क्लाउड जंकर गुरूवार को अपने 20 साथियों के साथ आगरा आये थे। सभी लोगों ने ताज को निहारा और उसके इतिहास की भी जानकारी ली। ताज को देखकर सभी लोग आश्चर्य चकित रह गए। उनका कहना था की ताज के बारे में जितना सुना था यह उसे भी ज्यादा खूबसूरत है। इस दौरान यूरोपियन कमीशन के लोगों का कहना था की शहंशाह ने अपनी पत्नी के लिए ताज को बनाकर प्रेम को जिन्दा रखा है।
Be the first to comment