Home » इस देश मे एक जून से लागू हो जाएगा नया नियम, 60 कंपनियां देंगी तीन दिन की छुट्टियां

इस देश मे एक जून से लागू हो जाएगा नया नियम, 60 कंपनियां देंगी तीन दिन की छुट्टियां

by admin
The new rule will be implemented in this country from June 1, 60 companies will give three days' holiday

नई दिल्ली (31 May 2022)। सप्ताह में तीन दिन की छुट्टी की राह पर बढ़ रहे ये देश। इस देश की 60 बड़ी कपंनियां एक जून से लागू कर रहीं ये नियम। भारत में भी चल रहा विचार।

एक दौर था, जब एक दिन की छुट्टी के लिए लोगों को आवाज उठानी पड़ी थी। लेकिन अब कई देश ऐसे हैं, जो अपने कर्मचारियों को सप्ताह में तीन दिन की छुट्टी दे रहे हैं या देने की राह पर हैं। इसी फॉर्मूले पर अब ब्रिटेन भी आगे बढ़ने जा रहा है। वहां एक जून से 60 बड़ी कंपनियां इस नियम को लागू करने वाली हैं। इसलिए अब ब्रिटेन भी फोर डे वर्क वीक क्लब में शामिल होने जा रहा है।

छह महीने की ट्रायल
ब्रिटेन की 60 बड़ी कंपनियां इस नए पैर्टन को लागू कर रही हैं, लेकिन यह पर्मानेंट नहीं है। बल्कि करीब छह महीने तक ये कंपनियां इस नए नियम का ट्रायल करने वाली हैं, जिस दौरान वह अपने कर्मचारियों से हफ्ते में चार दिन या अधिकतम 32 घंटे काम लेंगी। यानी कर्मचारियों को हर हफ्ते तीन दिन की छुट्टी मिलेगी।

फोर डे वर्क वीक क्लब क्या है
वे देश जहां पर पहले से ही ये नियम लागू किए गए हैं, उनके समूह को ‘फोर डे वर्क वीक क्लब’ कहा जाता है। अगर यह ट्रायल सफल हो गया तो ब्रिटेन भी इस क्लब में शामिल हो जाएगा। वर्तमान में सात प्रमुख देशों में यह नियम लागू किया जा चुका है।

UAE में साढ़े चार दिन का कार्य दिवस
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सरकारी प्रतिष्ठानों के लिए जनवरी 2022 से सप्ताह में काम के दिनों को पांचस से घटाकर अब साढ़े चार कर दिया गया है। शुक्रवार को आधा दिन काम करना पड़ता है और शनिवार- रविवार को पूरी तरह छुट्टी रहती है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही निजी सेक्टर में भी इसी तरह के नियम लागू किए जा सकते हैं।

जानें- किन-किन देशों में पहले से है लागू
जापान:- काम और जीवन के संतुलन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जून 2021 में जापान सरकार ने एक पहल शुरू करते हुए कंपनियों को चार-दिवसीय कार्य सप्ताह शुरू करने के लिए कहा। जिसमें पैनासोनिक इस नियम को लागू करने वाली पहली जापानी कंपनी बन गई।

न्यूजीलैंड:- यूनिलीवर न्यूजीलैंड ने अपने कर्मचारियों के लिए बिना वेतन कटौती के दिसंबर 2020 में एक साल का चार-दिवसीय कार्य सप्ताह शुरू किया।

बेल्जियम:- बेल्जियम उन देशों की सूची में शामिल होने वाला नया देश बन गया है, जो अपने कर्मचारियों को ‘फोर डे वर्क वीक’ यानी हफ्ते में चार दिन काम करने का विकल्प दे रहा है।

स्पेन: पिछले साल स्पेन सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में कटौती किए बिना 32 घंटे के कार्य सप्ताह घोषणा की।

स्कॉटलैंड: स्कॉटलैंड ने परीक्षण के आधार पर चार दिवसीय कार्य सप्ताह शुरू किया, जैसा कि सत्तारूढ़ दल द्वारा प्रचार के दौरान वादा किया गया था वहीं कर्मचारियों के काम के घंटे 20% कम कर दिए गए लेकिन मुआवजे में कोई नुकसान नहीं हुआ।

आयरलैंड:- यहां पर जनवरी 2022 में चार-दिवसीय कार्य सप्ताह की शुरुआत की गई। नए नियम के तहत कर्मचारियों के वेतन में कोई नुकसान नहीं होगा।

आइसलैंड:- आइसलैंड ने चार साल के ट्रायल के बाद चार दिवसीय कार्य सप्ताह की घोषणा की।

भारत में भी हो रहा है विचार
दुनिया के दूसरे देशों की तरह से अब भारत सरकार काम करने के हफ्ते को छोटा करने पर विचार कर रही है। श्रम कानूनों में सुधार के तहत यह कदम उठाए जा रहे हैं। भारत में अगर ये नियम लागू हो जाते हैं, तो कर्मचारियों को हफ्ते भर में कम से कम 48 कार्य घंटे पूरे करने होंगे। यदि चार दिन का नियम लागू होता है, तो कर्मचारी एक दिन में 12 घंटे के हिसाब से काम करके तीन दिन छुट्टी ले सकेंगेम हालांकि, नियम को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। यहां पर अभी केवल विचार किया जा रहा है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles