Home » आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ फूड प्लाजा, रेलयात्रियों को मिलेगा मनपसन्द और स्वादिष्ट खाना

आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ फूड प्लाजा, रेलयात्रियों को मिलेगा मनपसन्द और स्वादिष्ट खाना

by admin

Agra. आगरा कैंट स्टेशन पर लगभग 3 साल बाद फूड प्लाजा की शुरुआत हो गई। आईआरसीटीसी के नेतृत्व में आगरा कैंट स्टेशन पर एक्सप्रेस फूड प्लाजा की शुरुआत की गई है। एक्सप्रेस फूड प्लाजा का उद्घाटन आगरा रेल मंडल प्रबंधक आनंद स्वरूप ने फीता काटकर किया और फिर भ्रमण करते हुए फूड प्लाजा की जानकारी ली, साथ ही गुणवत्तापूर्ण खाना मिले इसको भी सुनिश्चित किया।

3 सालों से बंद था फूड प्लाजा

आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर तीन साल पहले रेल ढाबा संचालित हुआ था। बाद में घाटा होने के कारण बंद करना पड़ा। इसके बाद कोरोना संक्रमण शुरू हो गया था। जिसके चलते आगरा कैंट स्टेशन पर फूड प्लाजा बंद हो गया था। कोरोना के बाद जब ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ, यात्रियों का आवागमन शुरू हुआ तो वह ऐसे में स्टेशन पर फूड प्लाजा न होने से रेल यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। यात्रियों की इन परेशानियों के चलते ही अब एक बार फिर भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने फूड प्लाजा शुरू कर दिया। आईआरसीटीसी ने एक निजी कंपनी को फूड प्लाजा चलाने का ठेका दिया है।

यात्रियों को मिलेगा मनपसंद खाना

एक्सप्रेस फूड प्लाजा में डाइनिंग हॉल बनाया गया है, जिससे यहां आने वाले यात्री सुकून से बैठकर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकें। यात्रियों को एक्सप्रेस फूड प्लाजा में सभी प्रकार का भोजन मिलेगा। नॉर्थ के साथ-साथ साउथ इंडियन फ़ूड यहां पर 24 घंटे अवेलेबल रहेंगे।

ट्रेनों में भी उपलब्ध कराएगा खाना

यात्रियों को ताजा और लजीज व्यंजन फोन कॉल के जरिए भी आईआरसीटीसी ट्रेनों में उपलब्ध कराएगी। इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। जिसकी प्रारंभिक तैयारियां चल रही है। इससे रेल यात्रियों को गुणवत्ता युक्त भोजन मिलेगा। ऐसे में फूड प्लाजा बनने से खानपान की गुणवत्ता बेहतर होगी और यात्रियों को अच्छा खाना मिलेगा।

ट्रेने से यात्रा करने वाले यात्री ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे और ट्रेने के रुकते ही यात्री द्वारा आर्डर की गई खाद्य सामग्री या भोजन उसके समक्ष पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment