Home » अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्मारकों में फ्री एंट्री लेकिन पर्यटक नहीं देख सके ताज, जानें क्यों

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्मारकों में फ्री एंट्री लेकिन पर्यटक नहीं देख सके ताज, जानें क्यों

by admin
Free entry in monuments on International Women's Day but tourists could not see the Taj, know why

Agra. विश्व महिला दिवस के अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने देश के सभी स्मारक में पर्यटकों की फ्री एंट्री कर दी लेकिन देशी और विदेशी मेहमान ताजमहल का दीदार नहीं कर सके। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस शुक्रवार को है जबकि शुक्रवार को ही ताजमहल की साप्ताहिक बंदी का दिन है। इसलिए आगरा आने वाले पर्यटक ताजमहल के न खुलने से मायूस दिखे लेकिन अधिकतर पर्यटकों ने आगरा किला, सिकंदरा स्मारक सहित फतेहपुर सीकरी का भ्रमण किया। जिससे इन स्मारकों पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।

महाशिवरात्रि और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस शुक्रवार को था। ऐसे में इस माह का ये लंबा वीकएंड है जिसकी वजह से ताजनगरी में देशी और विदेशी मेहमानों की संख्या बढ़ गई है। इस लंबे वीकएंड पर आगरा घूमने आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए अच्छी खबर ये थी कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च यानी शुक्रवार यानी आज के दिन सभी स्मारकों में फ्री एंट्री रही सिर्फ ताजमहल को छोड़कर। क्योंकि साप्ताहिक बंदी के चलते ताजमहल बंद रहा। इससे आगरा किला सहित अन्य स्मारकों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। फ्री एंट्री के चलते सभी स्मारकों पर टिकट विंडो बंद रही। पर्यटक बिना टिकट खरीदे ही स्मारकों में प्रवेश किया।

एएसआई आगरा सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद डाॅ. राजकुमार पटेल ने बताया कि एएसआई मुख्यालय दिल्ली के निर्देश पर आज सभी स्मारक पर्यटकों के लिए फ्री रहा। ये पांचवां साल है, जब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्मारकों में फ्री एंट्री है।

Related Articles

Leave a Comment