Home » G20 Summit 2023 : महिलाओं को डिजिटल शिक्षित बनाने के विषय पर हुआ मंथन, नवभारत की रखी नींव

G20 Summit 2023 : महिलाओं को डिजिटल शिक्षित बनाने के विषय पर हुआ मंथन, नवभारत की रखी नींव

by admin

Agra. आगरा में जी-20 समिट की बैठक महिला सशक्तिकरण को लेकर हो रही है। यह बैठक दो दिनों तक चलेगी। दो दिवसीय इस बैठक के पहले दिन की अध्यक्षता केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने की। पहले दिन की बैठक के सभी सत्र सम्पन्न हो जाने के बाद शाम को केंद्रीय मंत्री पत्रकारों से रूबरू हुई। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि आगरा में महिला सशक्तिकरण को लेकर बैठक हुई है। इस बैठक में महिलाओं को शिक्षित बनाकर पूरी तरह से सशक्त बनाने पर जोर दिया गया है।

तीन प्रमुख बिंदुओं पर वार्ता

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया कि ‘भारत की ओर से तीन प्रमुख बिंदुओं पर वार्ताएं होने वाली हैं। पहला शिक्षा में विशेष STEM यानि साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स है। इसके माध्यम से न सिर्फ नवभारत का निर्माण होगा, बल्कि अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर चुनौतियों के माध्यम से समाधान तक कैसे पहुंचा जा सकता है, ये प्रमुख शीर्षक चर्चा का विषय है। दूसरा हमारे ग्रास रूट्स में महिला नेतृत्व की भूमिका न सिर्फ सामाजिक परिवर्तन बल्कि आर्थिक सशक्तिकरण का मुख्य बिंदु है। तीसरी चर्चा, जो विश्वभर में ले जाना चाहते हैं, वह महिला उद्यमी हैं, जो अर्थशास्त्र की दृष्टि से नए-नए आयाम इंटरप्राइज न सिर्फ महिलाओं के लिए बल्कि पुरुषों के लिए भी प्रतिस्थापित कर सकती हैं।

13 देशों के 145 प्रतिनिधी शामिल

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को लेकर हुई बैठक आज 13 देशों के 145 प्रतिनिधियों की हिस्सेदारी रहीं। इसमें इटली, जापान, जर्मनी, इंडोनेसिया सहित विशेष आमंत्रित राष्ट्र भी शामिल रहें। बैठक में विश्व की महिलाओं को डिजिटल माध्यम से किस तरीके से शिक्षित किया जा सकता है, इस पर गंभीरता के साथ मंथन हुआ। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”ये हमारा सौभाग्य है कि इतने अंर्तराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के मध्य में हिंदुस्तान की महिला, महिला की भूमिका और प्रधानमंत्री मोदी ने वीमेन लेग डेवलेपमेंट का जो ऐतिहासिक दृष्टिकोण दिया है, उस पर कई चर्चाएं और डिस्कशन, साइड कनवरसेशन और ईवेंट भी हुए।”

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया कि आज की बैठक में जमीनी स्तर पर महिलाओं की भूमिका भी एक केंद्र बिंदु रहा है। आज महिला उद्यमी भी किसी से कम नहीं है। इन उद्यमी कारोबारी महिलाओं को विश्व पटल पर ले जाना चाहते हैं। जिससें उन्हें भी किसी से कम न आंका जाए। बैठक का उद्देश्य महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को अभी आगे बढ़ाना चाहते हैं।

नवभारत के निर्माण पर हुआ मंथन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह बैठक महिला सशक्तिकरण को लेकर भले ही थी लेकिन इस बैठक के दौरान नवभारत का निर्माण कैसे हो, इस पर भी चर्चा की गई और इसके लिए महिलाओं की भागीदारी भी अहम है। इसके लिए नोन ट्रेडिशनल कार्यों में महिलाओं को किस तरीके से आगे बढ़ाया जा सकता है इस पर भी मंथन किया गया।

महिला उद्यमियों ने लगाई प्रदर्शनी

जी-20 समिट में महिला सशक्तिकरण को लेकर हुई बैठक में महिला उद्यमियों ने भी अपना लोहा मनवाया है। महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई तो वहीं 7 राज्यों एवं मंत्रालय ने प्रदर्शनी के माध्यम से कई विषय पर अपनी छाप छोड़ी है।

Related Articles

Leave a Comment