Home » अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने निहारा ताज़

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने निहारा ताज़

by admin

आगरा। दो दिवसीय दौरे पर आये अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद कजरई रविवार सुबह मोहब्ब्त की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए ताजमहल पहुँचे। भारी सुरक्षा के बीच अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद कजरई ने संगमरमरी हुश्न की इमारत ताजमहल का दीदार किया।

ताजमहल के दीदार के दौरान पूर्व राष्ट्रपति कजरई काफी उत्साहित नज़र आये। करजई ने ताज के साये में 30 मिनट बिताए। इस बीच उन्होंने ताजमहल को करीबी से देखा। ताजमहल की नक्कासी और अद्भुत आर्किटेक्ट को देखकर वो भी अपने आप को वाह ताजमहल कहने से रोक नहीं पाये।

उन्होंने डायना बेंच पर बैठकर फ़ोटो सेशन भी कराया और इस दौरे को अपने कैमरे में भी कैद किया। इस बीच कजराई ने विजिटर बुक में ताजमहल को लेकर अपने अनुभव भी साझा किये।

कजरई का कहना था कि ताज को देखकर पता लगा कि इस अद्भुत ईमारत को देखने के लिए क्यों लोग सात समुन्दर पार से आते है। आपको बात दें कि करजई कल आगरा आये थे। उन्होंने फतेहपुर सीकरी स्थित सलीम चिश्ती की मजार पर चादरपोशी की थी।

Related Articles

Leave a Comment