Home » घरेलू कामगारों को हक़ दिलाने को उठाई आवाज़

घरेलू कामगारों को हक़ दिलाने को उठाई आवाज़

by admin

आगरा। दूसरों के घरों में काम करने वाली महिलाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर यूथ हॉस्टल में घरेलू कामगारों का जिला स्तरीय सम्मलेन का आयोजन किया गया। इस सम्मलेन में मुख्य अतिथि तुलाराम शर्मा और स्पीड सोसाइटी के अध्यक्ष अवदेश यादव थे। सम्मलेन के दौरान संघठन के पदाधिकारियों ने घरेलू कामगार महिलाओं की समस्याओं को सभी के सामने रखा और उनके समाधान की मांग उठाई।

लोगों का कहना था कि दूसरों के घरो में काम करने वाली महिलाओं को काफी कम वेतन मिलता है और सरकार भी इनकी और कोई ध्यान नहीं देती जिससे उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सम्मलेन में पहुंची महिलाओं का कहना था कि कभी-कभी घरों में काम करने के दौरान उन्हें दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है जिससे उनके स्वाभिमान को भी ठेस पहुंचती है।

सम्मलेन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संघठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा ने भी अपने विचार रखे और यह मांग रखी कि
1 – घरेलू कामगारों के लिए सरकार वेलफेयर बोर्ड का गठन करे।
2 – सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।
3 – घरेलू कामगारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा मिले।
4 – निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिले।
5 – काम के घंटे तय किये जाए।
6 – महीने का वेतन सरकार तय करे।
7 – सभी घरेलू कामगारों का सरकार पंजीकरण कराये।

सम्मलेन में मौजूद सभी लोगों ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संघठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा की समस्त मांग पर सहमति जताई और इन मांगो के लिए लड़ाई लड़ने का एलान किया।

Related Articles

Leave a Comment