Home » श्रमिक महिलाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए कार्यशाला का किया गया आयोजन

श्रमिक महिलाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए कार्यशाला का किया गया आयोजन

by admin
Workshop organized to develop leadership potential among working women

Agra. उ.प्र. ग्रामीण मजदूर संगठन, बी.डब्लू.आई और डी.जी.बी के सहयोग से फतेहपुर सीकरी में श्रमिक महिलाओं में नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से कार्याशाला का आयोजन किया। कार्याशाला ( Workshop) के दौरान कोविड नियमों ( Corona Guidelines) का पालन करते हुए सभी ने भाग लिया और मास्क पहनने के साथ 2 गज की दूरी का पालन किया। नेतृत्व क्षमता विकसित कार्यशाला शुरू करने से पहले संगठन के पदाधिकारियों ने श्रमिक महिला से उनकी समस्याओं को जाना। श्रमिक महिलाओं ने कोरोना के चलते अधिक काम न मिलने की समस्या रखी जिससे उन पर आर्थिक संकट होने की बात कही। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना के कारण माहौल ऐसा बन गया है कि लोग कम लोगों में पूरा काम कराना चाहते है, इसलिए महिला श्रमिकों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और कुशल श्रमिक बनाने पर जोर दे रहे है।

कार्यशाला के दौरान लोगों ने महिला श्रमिकों को अपने अंदर नेतृत्व क्षमता विकसित करने और कुशल श्रमिक बनाने पर जोर दिया। एक काम के साथ-साथ दूसरे काम को भी सीखने से मजदूरी के साथ रंगाई पुताई और मिस्त्री का भी कार्य कर सके।

उ.प्र. ग्रामीण मजदूर संगठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा ने बताया कि यह कार्यशाला उ.प्र.ग्रामीण मजदूर संगठन/बी.डब्लू.आई/ डी.जी.बी के सहयोग से आयोजित की जा रही हैं। कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना साथ ही समानता का अधिकार व न्यूनतम वेतन का अधिकार दिलाना उ.प्र. ग्रामीण मजदूर संगठन का लक्ष्य है। जिसमें निर्माण क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं का सहयोग सराहनीय रहा हैं।

कार्यशाला में मौजूद रेखा कुशवाह ने बताया कि वे भी पहले उ.प्र. ग्रामीण मजदूर संगठन के कई कार्यशाला में भाग ले चुकी हैं और यहीं से उन्हें आगे बढने की प्ररेणा मिली। आज लगभग अपने साथ 60 से अधिक अन्य महिलाओं को स्वंय सहायता समूह के माध्यम से काम दिला रही हैं।

कार्यशाला में उपस्थित ग्राम प्रधान गिरीश कुमार ने ग्राम पंचायत मण्डी मिर्जा खां बताया कि वे काफी लम्बे समय से उ.प्र. ग्रामीण मजदूर संगठन के बारे में सुनते आये हैं, आज कार्यशाला में शामिल होने का मौका मिला हैं। ग्राम पंचायत मण्डी मिर्जा खां में उ.प्र. ग्रामीण मजदूर संगठन को हर संभव सहयोग मिलेगा, साथ ही महिला को ग्राम विकास में भागीदार बनाया जायेगा।

कार्यशाला में यू.पी.जी.एम.एस. के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा, प्रधान गिरीश, पिंकी जैंन, राहुल शर्मा, उमेश कुमार, प्रेम प्रकाश, हेमलता शर्मा, रेखा कुशवाह, राकेश कुशवाह, साकिर खान आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

Related Articles