Home » केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नाईट टूरिज्म बढ़ाने के दिये संकेत, आगरा किले का किया निरीक्षण

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नाईट टूरिज्म बढ़ाने के दिये संकेत, आगरा किले का किया निरीक्षण

by admin
Union Minister Arjun Ram Meghwal indicated to increase night tourism, inspected Agra Fort

Agra. ‘आगरा की सभी ऐतिहासिक स्मारकों पर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा और उसे मजबूत बनाया जाएगा, साथ ही रात्रिकालीन पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा जिससे आगरा के पर्यटन जगत को ऑक्सीजन मिल सके ताकि पर्यटन व्यवसाय अपने स्वरूप में लौट सके’, यह कहना था केेंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का।

गुरुवार सुबह केेंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आगरा किला पहुंचे। यहां पर उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी ली, साथ ही पर्यटकों को दी जाने वाली व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री टिकट विंडो पर पहुंचे और उन्होंने पर्यटकों से वार्ता की और उनकी समस्याओं को जाना। ऐतिहासिक स्मारकों पर बढ़ाई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण करने के बाद संस्कृति मंत्री अर्जुन मेघवाल ने आगरा किले में ही एक डॉक्यूमेंट्री रूम का उद्घाटन किया। इसके बाद संस्कृति मंत्री पत्रकारों से रूबरू हुए और पर्यटन को बढ़ावा देने वाली योजनाओं की जानकारी दी।

सभी ऐतिहासिक स्मारकों पर बढ़ेगी इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधा:-

संस्कृति मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि आगरा के पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश को लेकर उन्होंने पर्यटन से जुड़ी संस्थाओं के पदाधिकारियों, पर्यटन व्यवसायियों व अन्य लोगों से वार्ता की है। सभी का सुझाव है कि संस्कृति मंत्रालय के सभी ऐतिहासिक स्मारकों पर इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटी बढ़ाई जाए। इसीलिए सभी स्मारकों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा जा रहा है जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधा को बढ़ाया जा सके। ऐतिहासिक स्मारक को निहारने आगरा आने वाले पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा ना हो।

रात्रिकालीन पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा:-

संस्कृति मंत्री अर्जुन मेघवाल ने आगरा शहर में रात्रिकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया कि आगरा शहर में ऐसे पर्यटन स्थल है जिन्हें लोग शाम को देखना चाहते हैं, साथ ही पर्यटन की दृष्टि से बाजार में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसीलिए नाईट टूरिज्म को बढ़ाया जाए इसके लिए काम किया जा रहा है।

डॉक्यूमेंट्री रूम का किया उद्घाटन:-

आगरा किले में भ्रमण के दौरान सांस्कृतिक मंत्री अर्जुन मेघवाल ने के लिए में ही एक डॉक्यूमेंट्री रूम का उद्घाटन किया है। इस डॉक्यूमेंट्री रूम में लगभग 20 मिनट की एक स्लाइड चलाई जाएगी जो विभिन्न ऐतिहासिक स्मारकों और पर्यटन स्थलों की होगी। इन के माध्यम से आगरा आने वाले पर्यटक इन पर्यटन स्थलों के इतिहास की जानकारी ले सकेंगे।

टिकट विंडो पर परेशान दिखे पर्यटक:-

केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुन मेघवाल ने बताया कि आगरा किले पर उन्होंने देखा कि एक टिकट विंडो पर पर्यटक खड़े हुए थे और टिकट में कुछ दिक्कतें आ रही थी। इस तकनीकी को भी जल्द सुधार आ जाएगा जिससे पर्यटकों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।

Related Articles