Home » लंबित मांगों को लेकर यूपी कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा

लंबित मांगों को लेकर यूपी कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा

by admin

आगरा। काफी समय से अपनी लंबित पड़ी हुई मांगों पर अभी तक कोई सुनवाई न होने से नाराज उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 19 जुलाई से उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने प्रदेश भर में अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है जिसका असर आगरा में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आगरा कलेक्ट्रेट के कर्मचारी काली पट्टी बांध कर काम कर रहे है और अपना विरोध भी जता रहे हैं। उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने अपने इस आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से चलाने के लिए योजना तैयार कर ली है।

1:- 19 जुलाई से 23 जुलाई तक काली पट्टी बांधकर काम करना
2:- 23 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जबाबी पोस्टकार्ड और उनके नाम ज्ञापन सौपेंगे।
3:- 21 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर तालाबंदी और मीटिंग व ज्ञापन
4:- 16 सितंबर को लखनऊ के जीपीओ हजरतगंज पार्क में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ आगरा के जिला अध्यक्ष
राजकुमार चौहान ने बताया कि विगत कई वर्षो से उनकी कुछ मांगे चल रही हैं जिन पर आज तक कोई समाधान नही हो पाया है। इन मांगों को लेकर पिछले दिनों यूनियन की एक बैठक हुई थी जिसमे चरणबद्ध तरीके से अपनी मांगों के लिए आंदोलन चलाने पर सहमति बनी थी। यह आंदोलन आज से शुरू हो गया।

जिला अध्यक्ष राजकुमार चौहान का कहना है कि 24 सूत्रीय मांगों में सबसे प्रमुख मांग ग्रेड पे बढ़ाये जाने और मिनी सचिवालय घोषित किये जाने है। अगर सरकार ने मांगे नही मानी तो प्रदेश नेतृत्व का जो निर्देश होगा उसके अनुसार लड़ाई लड़ी जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment