Home » आखिरकार कारागार मंत्री के बेटे की हुई शादी, सादगी से विवाह हुआ सम्पन्न

आखिरकार कारागार मंत्री के बेटे की हुई शादी, सादगी से विवाह हुआ सम्पन्न

by admin

Agra. एन वक्त पर बेटे की बरात दुल्हन के दरवाजे तक न पहुंचने और शादी न होने के चलते चर्चा में आई यूपी सरकार के कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने आज सभी को जबाव दे दिया। आज उनके उसी बेटे की शादी सम्पन्न हुई। सभी वैवाहिक कार्यक्रम सादगी के साथ पूरे हुए।

आपको बताते चले कि बेटे को डेंगू होने के कारण शादी टल गई थी। इसको लेकर काफी चर्चा भी हुई थी। बाद में मंत्री ने खुद सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि बेटे की तबीयत खराब है और वो यह कहते हुए भावुक भी हो गए थे। अब बेटे की तबीयत में सुधार होने के बाद मंत्री ने बेटे की शादी कर दी है। शादी समारोह बहुत ही सादगी के साथ संपन्न हुआ और परिवार के गिने-चुने लोग ही शादी समारोह में शामिल हुए।

पहले दो दिसंबर को होनी थी शादी

यूपी सरकार में राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति के तीसरे नंबर के बेटे दिलीप की शादी दो दिसंबर को मुड़ी जहांगीर निवासी जयराम ठेकेदार की बेटी ज्योति से होनी थी। शादी का आयोजन खंदौली में माया देवी वाटिका में किया गया था। लड़की पक्ष ने पूरी तैयारी कर ली थी। मैरिज होम के पास से ही बारात चढ़नी थी। रात आठ बजे बैंड-बाजा पहुंच गया।

रात नौ बजे बारात चढ़नी थी। मगर, देर रात तक बारात नहीं पहुंची थी। दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाकर बारात का इंतजार करती रही थी। देर रात को सूचना आई की दूल्हे की तबीयत खराब होने की सूचना आई थी, इसके बाद शादी नहीं हो सकी। दूल्हे को डेंगू होने की बात कही गई थी। उसे नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

एन वक्त पर बेटे की बारात न पहुँचने पर चर्चाओं का बाजार भी तेजी के साथ गर्म होने लगा। कोई दबी जुबां से दहेज की बात कहने लगा तो कोई कुछ ओर कह रहा था। इन सभी के बीच राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति को खुद सामने आना पड़ा। मीडिया के सामने आकर उन्होंने बेटे की वास्तविक तबियत बिगड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि लड़की पक्ष उनके साथ ही और वो भी बेटे के पास हॉस्पिटल में है। बेटे के ठीक होने पर शादी जरूर होने की बात कही थी। यह कहते हुए वो भावुक भी हो गए थे।

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी

बेटे के ठीक होते ही राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अपने बेटे की शादी ज्योति संग करवा दी है। मंत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया पर बेटे की शादी का वीडियो अपलोड किया है। उन्होंने लिखा है कि प्रिय सुपुत्र दिलीप के स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होते ही विवाह संपन्न करवा कर नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद प्रदान किया।

बेटे को भावुक होकर लगाया गले

बेटे दिलीप का विवाह समारोह संपन्न होने के बाद राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अपने बेटे को स्टेज पर ही भावुक होकर गले लगाया और फिर सभी के साथ फोटो खिंचाए। अपने पुत्र और पुत्रवधू को आशीर्वाद भी दिया।

मून ब्रेकिंग के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें –
https://chat.whatsapp.com/BpgZvsh7qm0LQz2pRz3FW6

Related Articles

Leave a Comment