Home » गांजा तस्करी में शामिल महिला सहित दो गिरफ्तार, 3 किलो गांजा बरामद

गांजा तस्करी में शामिल महिला सहित दो गिरफ्तार, 3 किलो गांजा बरामद

by admin

आगरा। थाना एत्माद्दौला पुलिस को मिली बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक महिला व पुरुष को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके पास से क्षेत्रीय पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है और गांजा तस्करी के इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए पूछताछ में जुटी हुई है।

मामला थाना एत्माद्दौला कि प्रकाश नगर का है। क्षेत्रीय पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रकाश नगर में रहने वाली एक महिला और एक पुरुष काफी समय से गांजे की तस्करी कर रहे हैं। क्षेत्रीय पुलिस ने जाल बिछाया और महिला व पुरूष को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जिनके पास से लगभग 3 किलो गांजा बरामद किया है।

गांजा तस्करी के आरोप में पकड़ी गई महिला का कहना है कि वह इस गांजे को मथुरा से लाती है, पिछलेे चार महीनों से वह गांजा तस्करी में लगी हुई है, उसके परिवार के लोग इस तस्करी के बारे में नहीं जानते हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम देकर जेल भेज दिया है और गांजा तस्करी के एक नेटवर्क को तोड़ने में जुट गई है।

Related Articles