Home » योगी सरकार में दुराचार करने वाले आरोपियों पर नहीं हो रही कार्यवाई – मनोज दीक्षित

योगी सरकार में दुराचार करने वाले आरोपियों पर नहीं हो रही कार्यवाई – मनोज दीक्षित

by admin

आगरा। बाह विधानसभा के जैतपुर कस्बे में एक नाबालिग लड़की के साथ दबंगों ने अपनी हवस का शिकार बनाने और उसे जान से मारने का प्रयास किया था इस मामले में पीड़ित परिवार ने दबंगों के खिलाफ नामजद तहरीर भी दी है लेकिन क्षेत्रीय पुलिस ने अभी कोई कार्यवाही नहीं की है जिससे पीड़ित परिवार दहशत में है। शनिवार को इस पीड़ित परिवार से कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने मुलाकात की।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष पीड़ित के घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी ली, साथ ही इस मामले में दबंगों को सजा दिलाए जाने के मामले में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने योगी सरकार पर भी जमकर हमला बोला।

उनका कहना था कि आगरा जिले के साथ-साथ प्रदेश में भी कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं, प्रतिदिन कोई ना कोई दुराचार का मामला सामने आ रहे है। लेकिन पुलिस इन दुराचारी ऊपर कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही।

पीड़ित परिवार ने बताया कि भैया दूज के दौरान जैतपुर कस्बे में नाबालिग के साथ दुराचार के प्रयास के मामले में भी क्षेत्रीय पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नही कर पाई है। पीड़ित लड़की ने जब अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाया तो दबंगों ने फोन की लीड के माध्यम से उसका गला दबा कर जान से मारने की भी कोशिश की। इन बलात्कारियों और दबंगों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित परिवार दहशत में है। लगातार उनको धमकियां मिल रही हैं।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा है कि उन्होंने जैतपुर थाना अध्यक्ष से साफ कहा है कि अगर 2 दिन के अंदर दबंग और बलात्कार के प्रयास के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे एसएससी का घेराव करेंगी।

Related Articles