Home » विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने सीएम योगी से मुलाकात कर आगरा में ‘गीता-गोविंद वाटिका’ पार्क विकसित करने का दिया प्रस्ताव

विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने सीएम योगी से मुलाकात कर आगरा में ‘गीता-गोविंद वाटिका’ पार्क विकसित करने का दिया प्रस्ताव

by admin
MLA Yogendra Upadhyay met CM Yogi and proposed to develop 'Gita-Govind Vatika' park in Agra

Agra. आगरा दक्षिण विधानसभा के विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। मुलाकात के दौरान विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने एक ओर आगरा की जनता को ’एम्स’ स्तरीय चिकित्सीय सुविधांयें उपलब्ध कराने हेतु लेडी लायल अस्पताल की 17 एकड़ भूमि को एसएन मेडीकल कालेज में विलय किये जाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया और इसके शुभारम्भ करने हेतु आगरा आगमन का आमंत्रण दिया।

इस दौरान उन्होंने मीना बाजार की कोठी को छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक बनाये जाने हेतु कोठी को अधिग्रहीत करने की प्रक्रिया को तेज गति प्रदान करने पर भी चर्चा की। वहीं दूसरी ओर भावी पीढ़ी में सांस्कृतिक, आध्यात्मिक व प्राकृतिक चेतना विकसित करने हेतु आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित ’’जोनल पार्क’’ को ’गीता-गोविन्द वाटिका’ पार्क के रूप में विकसित कर अपनी सांस्कृतिक आध्यात्मिक विरासत को संरक्षण देने के साथ पर्यावरण को भी संरक्षित करने का एक अभिनव प्रस्ताव दिया। ’जोनल पार्क’ को इस रूप में विकसित करने से कृष्णयुगीन पेड़ पौधों व वनस्पतियों का रोपण पर्यावरण सुधारेगा, वहीं कृष्ण की लीलाओं को दर्शाने वाले दृश्य सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना विकसित करेंगे और पर्यटकों का आकर्षण केन्द्र बन पर्यटन व्यवसाय को भी विकसित करेंगे।

भाजपा विधायक ने चर्चा के दौरान कहा-ताजनगरी स्थित जोनल पार्क को ’गीता-गोविन्द वाटिका’ के रूप में विकसित करने के लिये जहां उसमें कृष्ण कालीन पेड़-पौधे-वनस्पतियों (जैसे कदम्ब, वृन्दा याने तुलसा, चम्पा, मौलश्री, आवॅला, बेल आदि की विभिन्न प्रजातियां, अशोक, पीपल, चन्दन, अर्जुन, बरगद) को विकसित कर संरक्षित करना, पर्यावरण के लिये उपयुक्त हो।गा वहीं कृष्ण कालीन लीलाओं से गीता के उपदेशों तक को चित्रों और शिलाओं में उकेरकर सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करने व संस्कार ग्रहण करने का कार्य होगा।

आगरा ब्रज क्षेत्र का एक अंग है, जहां कृष्ण भगवान ने वनों का संरक्षण कर प्रकृति की गोद के महत्व को स्थापित करते हुए विभिन्न लीलायें की थी। आगरा में इस तरह का अभिनव पार्क नैसर्गिक प्रकृति और आध्यात्मिक-धार्मिक चेतना का संवाहक बनेगा। ऐसी अभिनव वाटिका पर्यावरण, मानवीय मूल्यों, आस्थाओं व धार्मिक मान्यताओं को स्थापित करेगी ही साथ में पर्यटन उद्योग को बढावा देने का कार्य भी करेगी। चर्चा के दौरान योगेन्द्र उपाध्याय के साथ अलीगढ के विधायक अनिल पाराशर भी उपस्थित रहे।

Related Articles