Home » नगर निगम की किसी भी समस्या के लिए ‘मेयर को फोन पर बोलो, समाधान पाओ’, प्रत्येक सोमवार इस नंबर पर

नगर निगम की किसी भी समस्या के लिए ‘मेयर को फोन पर बोलो, समाधान पाओ’, प्रत्येक सोमवार इस नंबर पर

by admin
For any problem of municipal corporation 'call the mayor on phone, get solution', every Monday on this number

आगरा। “देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज जन्मदिन है। आज उनके जन्मदिन को लोग किसी न किसी सेवा कार्य के रूप में मना रहे हैं। इसी कड़ी में हमने भी शहर और शहरवासियों की सेवा कार्य करने के लिए एक नया प्रयास किया है। इस सप्ताह जहां नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा तो वहीं शहरवासियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हम ‘मेयर को बोलो, समस्या का समाधान पाओ’ कार्यक्रम की शुरूआत करने जा रहे हैं।’’ ये बातें महापौर नवीन जैन ने आगरा नगर निगम के कार्यकारिणी कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं।

महापौर नवीन जैन ने बताया कि कई बार देखने में आया है कि लोगों में जागरूकता की कमी के चलते उनके क्षेत्रों में नगर निगम से सम्बंधित समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता या फिर महानगर में बने चार जोनल कार्यालय या नगर निगम के संबंधित विभाग में जो शिकायतें आती हैं उनमें से कुछ का निस्तारण नहीं हो पाता है या किन्हीं कारणवंश उस समस्या को संबंधित अधिकारी या कर्मचारी द्वारा गंभीरता से नहीं लिया जाता जिसके चलते उन समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए अब ‘मेयर को बोलो’ कार्यक्रम अभियान की शुरुआत की जा रही है।

महापौर नवीन जैन ने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नगर निगम सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए अगले 7 दिनों शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलायेगा तो वहीं जन-जन तक नगर निगम की सुविधाओं को पहुंचाने और शहर के विकास में जनसहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘मेयर को बोलो’ कार्यक्रम का आज शुभांरभ किया जा रहा है। ‘मेयर को बोलो’ कार्यक्रम का आयोजन सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक किया जाएगा। नगर निगम सीमा के अंतर्गत अपने क्षेत्र में पानी, स्ट्रीट लाइट, टैक्स, सीवर, जलभराव, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, सफाई आदि समस्याओं को लेकर शहरवासी फ़ोन नंबर 0562-2551600 पर उनसे फोन पर संपर्क कर सकेंगे और अपनी बात रख सकेंगे। संपर्क करने वाले लोग अपने उस प्रार्थना पत्र या शिकायती पत्र के बारे में जानकारी देते हुए फोन पर उन्हें बताएंगे कि उनकी क्या समस्या थी जिसका समाधान नहीं हुआ। इसके अलावा नगर निगम या शहर हित में वे अपना कोई सुझाव भी रख सकते हैं।

‘मेयर को बोलो’ कार्यक्रम के अंतर्गत महापौर नवीन जैन नगर निगम कार्यालय में बैठकर फोन के माध्यम से आम जन से जुड़ेंगे। इस दौरान महापौर के साथ में अपर नगर आयुक्त, स्वास्थ्य विभाग, प्रकाश विभाग, गृह कर विभाग, निर्माण विभाग, जलकल विभाग और वबाग कंपनी के समस्त अधिकारी मौजूद रहेंगे।

महापौर नवीन जैन उक्त समस्या के समाधान को लेकर की गई कार्रवाई की जांच करेंगे या उसका समाधान कराने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करेंगे। इस कार्यक्रम में जो भी समस्याएं या शिकायतें आएंगी, एक निश्चित समयावधि में संबंधित अधिकारी को उस समस्या का समाधान करना होगा। महापौर नवीन जैन मंषा के अनुरूप इस जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से नगर निगम सेवाओं को जन-जन तह पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा।

Related Articles