Home » ZORRO नाईट क्लब हुआ बंद, आगरा पुलिस ने नोटिस किया चस्पा

ZORRO नाईट क्लब हुआ बंद, आगरा पुलिस ने नोटिस किया चस्पा

by pawan sharma

Agra. आगरा पुलिस ने जोरो नाइट क्लब पर आखिरकार शिकंजा कस दिया है। पुलिस की ओर से जोरो नाइट क्लब पर एक नोटिस चस्पा किया गया और उसे सील कर दिया गया। आपको बताते चलें कि नाइट क्लब के बाउंसरों ने ग्राहकों के साथ मारपीट की थी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ था। उसी के बाद जोरो नाइट क्लब सुर्खियों में आया था। इसके संचालन पर कई सवाल खड़े हुए थे।

जानकारी के मुताबिक जोरो नाइट क्लब रात से लेकर सुबह तक खुलता है जबकि नाइट क्लब के खुलने का समय निर्धारित है। इतना ही नहीं इस क्लब में अवैध रूप से हुक्का बार भी चल रहा था। शराब परोसने के लिए लाइसेंस भी नहीं लिया गया था। पुलिस ने क्लब संचालक को नोटिस जारी किया है कि किसकी परमिशन पर यहां ग्राहकों को शराब का सेवन कराने और अवैध हुक्का बार का संचालन हो रहा था।

जोरो नाइट क्लब को रशियन डांस बार क्लब के नाम से भी जाना जाता था क्योंकि इस क्लब में रोज रात को रशियन गर्ल्स अर्धनग्न अवस्था में पोल डांस करती है तो वहीं क्लब में आने वाले कस्टमर को रशियन गर्ल्स शराब भी परोसती थी। नोटिस के माध्यम से पुलिस ने रशियन गर्ल्स डांस के बारे में अभी जानकारी मांगी है, साथ ही किसकी परमिशन पर देर रात तक क्लब खुल रहा है इसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।

दो दिन पहले इसी बार में बाउंसर और सिक्योरिटी गार्ड ने ग्राहकों को जमकर पीटा था जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद पुलिस भी हरकत में आई थी। पुलिस ने तीन बाउंसर के साथ-साथ मैनेजर के खिलाफ कानून कार्रवाई को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने इस क्लब पर नोटिस चस्पा करके उसे बंद करा दिया है।

Related Articles

Leave a Comment