Home » बसई फल-सब्जी मंडी बंद कराने पर व्यापारियों में रोष, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल हुई शुरू

बसई फल-सब्जी मंडी बंद कराने पर व्यापारियों में रोष, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल हुई शुरू

by admin
Traders fury over closure of Basai fruit-vegetable market, list of indefinite hunger strike started

Agra. अवैध फल सब्जी मंडी बसई ताजगंज को बन्द कराये जाने की मांग को लेकर नवीन फल सब्जी मंडी बरौली अहीर शमसाबाद रोड पर आगरा के फल सब्जी के थोक और फुटकर विक्रेता दुकानदारों आढ़तियों और व्यापारियों ने मंडी परिसर में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारियों का कहना है कि आगरा का प्रशासन अवैध मंडी संचालकों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करता, यह भूख हड़ताल जारी रहेगी। किसानों और व्यापारियों की भूख हड़ताल को कुशवाहा महासभा ने भी अपना समर्थन दिया है।

अनिश्चित भुख हड़ताल पर बैठे लोगों ने बताया कि शहरी क्षेत्र में फल सब्जी के थोक व्यापार को शासनादेश जारी कर प्रतिबंधित किया गया है। यह आदेश अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन डॉ देवेश चतुर्वेदी ने जारी कर प्रदेश के सभी जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान, नगर आयुक्त, मण्डलायुक्त, विकास प्राधिकरण, ओद्यौगिक विकास प्राधिकरण को जारी करते हुई कमेटी गठित कर कार्यवाही के आदेश दिए हैं। आगरा में टीम तो जिलाधिकारी के आदेश पर गठित हो गई पर कार्यवाही अभी तक नही हुई है। कमेटी का अध्यक्ष सिटी मजिस्ट्रेट को बनाया गया है। आंदोलनकारियों को कुशवाहा महासभा ने अपना समर्थन दिया और प्रेमचन्द कुशवाहा इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे है।

इस आंदोलन की अध्यक्षता नवीन फल सब्जी मंडी एसोसिएशन बरौली अहीर आगरा के अध्यक्ष होतम सिंह द्वारा की जा रही है। अवैध मंडी बन्द न कराये जाने पर 22 सितम्बर को कमिश्नरी घेराव की तैयारी की जा रही है। कमिश्नरी घेराव आंदोलन का नेतृत्व प्रेमचन्द कुशवाहा द्वारा किया जाएगा। आज भूख हड़ताल पर प्रवेंद्र कुमार ,निरंजन , प्रीतम सिंह , धनराज शर्मा , गजेंद्र सिंह , मनोज, लवकुश त्यागी सहित सैकड़ों लोग बैठे।

Related Articles