Home » नगर निगम आगरा में पिछले 3 साल से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों का होगा स्थानांतरण

नगर निगम आगरा में पिछले 3 साल से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों का होगा स्थानांतरण

by admin
There will be transfer of employees frozen in one place for last 3 years in municipal corporation Agra

आगरा। शुक्रवार को आगरा नगर निगम के सदन कक्ष में कार्यकारिणी की 14वें अधिवेशन की बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता महापौर नवीन जैन ने की। बैठक की शुरुआत में नगर निगम कार्यकारिणी के 13वें अधिवेशन के कार्य की पुष्टि की गई। उसके बाद वर्ष 2020-21 के पुनरीक्षित बजट पर नगर निगम अधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा विस्तृत रूप से चर्चा की गई। वर्ष 2020-21 के लिए लगभग 604 करोड़ के आय-व्यय का बजट पारित किया गया जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले 10 करोड़ रुपए अधिक है।

बैठक में बजट पर चर्चा करने के बाद नगर निगम अधिकारियों और पार्षदों द्वारा रखे गए प्रस्तावों पर चर्चा हुई जिसमें पार्षद जगदीश पचौरी ने प्रस्ताव रखा कि नगर निगम आगरा में कई कर्मचारी पिछले 3 वर्ष से एक ही पटल पर लंबे समय से कार्य कर रहे हैं जिसके कारण काम के प्रति कर्मचारियों में लापरवाही और अनेक प्रकार की खामियां देखी जा रही हैं। इसलिए कर्मचारियों का पटल परिवर्तन नगर निगम एवं कार्य हित में किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

There will be transfer of employees frozen in one place for last 3 years in municipal corporation Agra

इस प्रस्ताव पर चर्चा करने के बाद सभी पार्षदों और नगर निगम अधिकारियों की सहमति के बाद इस प्रस्ताव को पास किया गया। वहीं निर्देशित किया गया कि ऐसे लापरवाही कर्मचारियों की सूची जल्द तैयार की जाए ताकि उनके लंबे समय से जमे कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जा सके।

वहीं पार्षद श्यामवीर सिंह ने प्रस्ताव रखा कि महापौर नवीन जैन के द्वारा निर्माण कार्यों का शिलान्यास हो जाने के बाद भी निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं की गई। अतः जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू किए जाएं। इस प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से पास किया गया और नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि सभी निर्माण कार्य जिनका पूर्व में शिलान्यास हो चुका है, जल्द शुरू किए जाएंगे।

पार्षद जितेंद्र सिंह ने प्रस्ताव रखा कि शहर में एक बार फिर अवैध होर्डिंग का जाल फैल गया है जो कि शहर की खूबसूरती को खराब कर रही हैं तथा नई-नई इंटरलॉकिंग को उखाड़कर बांस बल्ली लगाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिसके चलते इंटरलॉकिंग सड़क क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इस तरह के होर्डिंग पर रोक लगाई जाए और उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इस प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से पास किया गया और महापौर नवीन जैन ने नगर निगम अधिकारियों को अवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए।

निगम कार्यकारिणी से 6 सदस्य हुए सेवानिवृत्त –

बैठक के अंत में महापौर नवीन जैन ने अवगत कराया कि पिछले वर्ष 2019 दिसंबर में गठित नगर निगम कार्यकारिणी के 12 सदस्यों में से 6 सदस्य का कार्यकाल पूरा हो रहा है। अतः इन सभी को कार्यकारिणी से सेवानिवृत्त किया जाता है। कार्यकारी से सेवानिवृत्त होने वालों में अमित कुमार, जितेंद्र सिंह, राजेश कुमार प्रजापति, राधिका अग्रवाल जैन, विमल गुप्ता, विवेक तोमर आदि हैं। इस घोषणा के साथ ही महापौर और नगर आयुक्त के साथ अन्य कार्यकारिणी के सदस्यों ने सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों को माला पहनाकर शुभ विदाई दी।

Related Articles