Home » खेत के किनारे मिला युवक का शव, पास में पड़ा था तमंचा, पुलिस छानबीन में जुटी

खेत के किनारे मिला युवक का शव, पास में पड़ा था तमंचा, पुलिस छानबीन में जुटी

by admin
The dead body of the young man was found on the side of the field, the gun was lying nearby, the police engaged in investigation

Agra. थाना मलपुरा के ककुआ में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी। पुलिस को शव के पास से एक तमंचा मिला है। शव के पास तमंचा मिलने पर पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। कानूनी कार्यवाही कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

खेत में पड़ा हुआ था शव

रविवार शाम करीब छह बजे ककुआ गांव के नाले के पास खेत किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। मृतक की पहचान गांव के ही हरदयाल के बेटे जयप्रकाश उर्फ भोला के रूप में हुई। लोगों ने इसकी जानकारी घर वालों और पुलिस को दी गई। सूचना पर मृतक के परिजन और एसपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस को शव के पास एक 315 बोर का तमंचा मिला। जिस खेत में शव मिला है वो मृतक का ही है। मृतक के पिता ने बताया जयप्रकाश और उसके दोनों भाई मजदूरी करते थे। तीन दिन पहले जयप्रकाश का एक्सीडेंट हो गया था तो वो काम पर नहीं जा रहा था। शाम को लोगों ने घटना के बारे में जानकारी दी तब उन्हें पता चला।

सुसाइड की है आशंका

मृतक के माथे के बीच में गोली लगी है। गोली आरपार हो गई है। घटनास्थल से तमंचा भी मिला है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। एसपी पूर्वी ने सत्यजीत गुप्ता ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

घटना बनी चर्चा का विषय

इस घटना से गांव के लोग भी सदमे में है और गमहीन माहौल बन गया है। जयप्रकाश की मौत चर्चा का विषय बनी हुई है कि आखिरकार उसने सुसाइड किया है या फिर घटना कुछ और है।

Related Articles