Home » चिकित्सक के घर हुई लाखों की चोरी, CCTV लगे होने के बावजूद नहीं मिले सबूत

चिकित्सक के घर हुई लाखों की चोरी, CCTV लगे होने के बावजूद नहीं मिले सबूत

by admin

आगरा। शहर में चोरी के वारदात थामने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने ट्रांस यमुना क्षेत्र के एक चिकित्सक के घर को अपना निशाना बनाया। चिकित्सक दंपत्ति घर के अंदर थे और अज्ञात चोर बैखोफ होकर चोरी वारदात को अंजाम देकर लाखों रूपए के गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। सुबह जागने पर चिकित्सक दंपत्ति को चोरी की जानकारी हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मोके पर पहुँच गयी। घटनास्थल पहुँची पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी चेक किये लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा है।

पीड़ित चिकित्सक मुकेश गोयल ने बताया कि वो अपनी पत्नी के साथ रात को लौटे। यह घटना करीब रात 12 से सुबह 4 बजे के बीच में वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोर घर में रखी ढाई लाख नगदी और करीब 15 लाख के सोने चांदी के आभूषण ले गए है।

घटनास्थल पहुँची पुलिस ने बताया कि हॉस्पिटल में तीन डीवीआर और 48 कैमरे लगे है लेकिन एक डीवीआर और 16 कैमरे बंद है। चोरी की घटना को कवर करने वाले कैमरे ही बंद है फिर भी इस सम्बन्ध में उचित कार्यवाही की जा रही है। हॉस्पिटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment