Home » चंबल में मृत मिला मगरमच्छ का शव, वन कर्मियों में मचा हड़कंप

चंबल में मृत मिला मगरमच्छ का शव, वन कर्मियों में मचा हड़कंप

by admin
The body of a crocodile found dead in Chambal, forest workers created a stir

आगरा जनपद के पिनाहट उसैथ चंबल नदी घाट पर मध्य प्रदेश सीमा में नदी के पानी में एक विशाल मगरमच्छ मृत अवस्था में पानी पड़ा मिलने से वन कर्मियों में हड़कंप मच गया। मृतक मगरमच्छ के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।

जानकारी के अनुसार पिनाहट क्षेत्र से सटी चंबल नदी में विश्व से विलुप्त प्राय प्रजाति घड़ियाल और मगरमच्छों का संरक्षण वन विभाग द्वारा किया जा रहा है। चंबल नदी के दोनों तरफ मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा हैं। राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी होने के कारण जलीय जीवो की देखरेख वन विभाग कर्मियों द्वारा की जाती है। गुरुवार को सुबह पिनाहट -उसैथ चंबल नदी घाट पर मध्य प्रदेश सीमा में 9 फीट लंबे विशाल मगरमच्छ का शव पानी में तैर रहा था जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन कर्मियों को दी। मगरमच्छ का शव मृत अवस्था में पड़ा मिलने से वन कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्हें तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के उच्च अधिकारियों को दी मौके पर उत्तर प्रदेश आगरा जनपद के बाह रेंजर आरके सिंह राठौर एवं मध्य प्रदेश मुरैना जनपद के अम्बाह रेंजर दीपक शर्मा वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का संज्ञान लिया।

मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया उसके बाद मृत विशाल मगरमच्छ शव को पोस्टमार्टम को भेजा दिया है। मगरमच्छ की मौत किस कारण हुई इसका कोई पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ होगी आखिर मगरमच्छ की मौत किस कारण से हुई है। इसी संदर्भ में रेंजर बाह आरके सिंह राठौर ने बताया मध्य प्रदेश सीमा में एक मगरमच्छ मृत अवस्था में पाया गया है, मौके पर संज्ञान लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मगरमच्छ की मौत का कारण स्पष्ट होगा। कभी-कभी जलीय जीव मगरमच्छ एवं घड़ियाल की अमूमन मौत भी हो जाती है फिर भी पता लगाया जा रहा है।

रिपोर्ट – नीरज परिहार, तहसील बाह आगरा

Related Articles