Home » हिंदुस्तान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने राजा मंडी स्टेशन की दीवारों पर भारतीय संस्कृति को उकेरा

हिंदुस्तान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने राजा मंडी स्टेशन की दीवारों पर भारतीय संस्कृति को उकेरा

by admin
Students of Hindustan College engraved Indian culture on the walls of Raja Mandi station

Agra. आगरा शहर को सुंदर बनाने के लिए पेंटिंग्स के छात्र जुटे हुए हैं। आगरा शहर में इन छात्रों द्वारा दीवारों पर बेहतरीन चित्रकारी करके उन दीवारों को खूबसूरत व आकर्षक बनाया जा रहा है। मंगलवार को शारदा ग्रुप के हिंदुस्तान कॉलेज के छात्र छात्राओं ने राजा मंडी स्टेशन की दीवारों पर अपनी प्रतिभाओं को उकेरा। इन दीवारों को बेहद खूबसूरत बनाने के लिए चित्रकारी की और पेटिंग्स से ही स्वच्छता बनाये रखने का संदेश भी दिया।

अतिथि देवों भव की संस्कृति को दर्शाया:-

मोहब्बत की नगरी ताजमहल को देखने के लिए देशी-विदेशी पर्यटक आगरा आते हैं। आगरा कैंट के साथ-साथ आगरा फोर्ट और राजा मंडी स्टेशन पर भी काफी संख्या में गाड़ियों का ठहराव रहता है और यात्री यहां से उतरते हैं। रेल विभाग की ओर से स्टेशन और उसके आसपास के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया है तो वहीं कॉलेज के छात्रों ने अपनी बेहतरीन पेंटिंग से आकर्षक और सुंदर बनाया है। राजा मंडी स्टेशन की दीवारों पर हिंदुस्तान कॉलेज के बच्चों ने अपनी पेंटिंग्स बनाई और पेंटिंग्स के थ्रू संदेश दिया। अपने शहर को साफ रखें। अतिथि देवो भव यह हमारे भारत की संस्कृति है। इसी संस्कृति को हिंदुस्तान कॉलेज के बच्चों ने अपनी पेंटिंग में संजोया है।

उत्साहित हैं छात्र और छात्राएं:-

हिंदुस्तान कॉलेज के छात्र और छात्राएं काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। शहर को आकर्षक और सुंदर बनाने में जो उनका योगदान हो रहा है, उससे वह उत्साहित हैं। छात्र छात्राओं का कहना है कि आगरा शहर पूरे विश्व में जाना जाता है, क्योंकि यहां मोहब्बत की निशानी ताजमहल है और ऐसे में अगर आगरा शहर गंदा रहेगा तो पर्यटन अच्छी छवि लेकर नहीं लौटेंगे। इसीलिए आगरा शहर को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए वह जगह जगह पेंटिंग कर रहे हैं। आज उन्होंने राजा मंडी स्टेशन पर पेंटिंग्स कर उसकी दीवारों को संजोया है।

Related Articles