Home » मंदिर में पुलिस सुरक्षा के बावजूद दो महिलाओं की चैन तोड़ फ़रार हुए स्नैचर

मंदिर में पुलिस सुरक्षा के बावजूद दो महिलाओं की चैन तोड़ फ़रार हुए स्नैचर

by admin

फिरोजाबाद। नवरात्रों के पहले दिन ही शहर के श्री राज-राजेश्वरी कैला देवी मंदिर पर पुलिस प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था फेल नजर आयी। सुबह के समय पूजा अर्चना करने मंदिर आई दो महिलाओं की चेन तोड़ चेन स्नेचर भाग गये। इस घटना से मंदिर परिसर के हड़कंप मच गया तो वहीं पीड़ित महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल था। मंदिर में भारी सुरक्षा के बावजूद भी चोरी की घटनाएं होने पर पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया।

थाना उत्तर क्षेत्र कैलाश नगर गली नंबर एक निवासी अनीता कुशवाह पत्नी देवेंद्र कुशवाह के साथ नवरात्रों के पहले दिन माँ भगवती के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए श्री राज-राजेश्वरी कैला देवी मंदिर आई थी। पीड़ित ने बताया कि इसी दौरान उसका दो तोले का मंगल सूत्र चैन स्नेचर खींच ले गए।

दूसरी घटना थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद निवासी शिवानी पत्नी विकास के साथ हुई। पीड़ित शिवानी मंदिर परिसर में दर्शन करने गयी इसी बीच मंदिर से उतरते समय उनकी सोने की चैन किसी ने तोड़ ली।

पीड़ित महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि मंदिर में पुलिस लगी है लेकिन वह नाम के लिए है। क्योंकि पुलिसकर्मी लोगों पर ध्यान देने की बजाय अपने आप में ही मगन और मशगूल है जिसके कारण शातिर चोर मंदिर में आई महिलाओं को शिकार बना कर सोने चांदी के आभूषण चुरा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment