Home » साइना नेहवाल ने किया फतेहपुर सीकरी का भ्रमण, सलीम चिश्ती दरगाह पर बांधा मन्नत का धागा

साइना नेहवाल ने किया फतेहपुर सीकरी का भ्रमण, सलीम चिश्ती दरगाह पर बांधा मन्नत का धागा

by admin
Saina Nehwal visited Fatehpur Sikri, tied the thread of vow at Salim Chishti Dargah

Agra. मंगलवार ( Tuesday) को ताजमहल ( TajMahal) व लालकिला ( Agra Fort) भ्रमण करने के बाद बैडमिंटन खिलाड़ी ( Badminton player) साइना नेहवाल (Saina Nehwal) ने बुधवार को सिकंदरा स्मारक का भ्रमण किया। उन्होंने फतेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri) की मजार पर मत्था टेका और शेख सलीम चिश्ती की मजार पर मन्न्त का धागा भी बांधा। इसके साथ ही उन्होंने सिकंदरा स्मारक और जोधा बाई का महल घूमा, साथ ही यहां के महल की जानकारी ली।

आपको बता दें कि मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल रविवार से आगरा में हैं। सोमवार को उन्होंने मथुरा और वृंदावन का भ्रमण किया था और लौटते वक्त उन्होंने अकबर का मकबरा देखा था। मंगलवार को उन्होंने ताजमहल व लालकिला का दीदार किया और शाम को मेहताब बाग घूमने गईं।

बुधवार दोपहर को बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल अचानक फतेहपुर सीकरी पहुंचीं। यहां गुलिस्तां कांपलेक्स होटल में उन्होंने म्यूजियम देखा और फिर वहां से फतेहपुरसीकरी शेख सलीम चिश्ती की दरगाह आईं। जहाँ उन्होंने चादरपोशी के बाद मन्नत का धागा बांधा और जल्द मन्नत का धागा खोलने आने की बात कही। बुलंद दरवाजे के दीदार के बाद उन्होंने यहां के स्मारकों की जमकर तारीफ की।

Related Articles