Home » कांग्रेसियों ने मनाया राज्यसभा सांसद राज बब्बर का जन्मदिन

कांग्रेसियों ने मनाया राज्यसभा सांसद राज बब्बर का जन्मदिन

by admin
Congressmen made Rajya Sabha MP Raj Babbar's birthday

Agra. बुधवार ( Wednesday) को महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष माया माहौर( Maya Mahaur) के नेतृत्व में सेंट पीटर्स चौराहे स्थित कार्यालय पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद राज बब्बर का 69वां जन्मदिवस श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। कांग्रेस ( Congress )कार्यकर्ताओं ने केक ( Cake) काटा और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान सभी ने कोरोना पीड़ितों की हर संभव मदद करने का संकल्प भी लिया। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गरीब बेसहारा लोगों को खाद्य सामग्री भेंट की।

शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस माया माहौर के नेतृत्व में सेंट पीटर्स चौराहे स्थित कार्यालय पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ( Raj Babbar) का जन्म दिवस ( BirthDay) सेवा के रूप में मनाया गया। गरीब असहाय और कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों को खाद्य सामग्री भेंट की, साथ ही कार्यालय पर आकर केक भी काटा गया। कोरोना संक्रमण के चलते इस कार्यक्रम में 8 से 10 लोग ही मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को बधाई देने के साथ-साथ उनकी दीर्घायु की प्रार्थना की।

शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस माया माहौर का कहना था कि आज अपने नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का जन्मदिवस सेवा के रूप में मनाया गया है और संकल्प लिया है कि कोरोना पीड़ितों की मदद के साथ साथ पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिये उनकी हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी।

वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेम सिंह सविता और अनवार सिद्दीकी का कहना था कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर बड़े ही सरल स्वभाव के है। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के दौरान उन्होंने पार्टी को मजबूत किया था।

Related Articles