
आगरा। कांग्रेस की ओर से हिंदू और भगवा आतंकवाद को लेकर जिस तरह से भाजपा पर तीखी प्रतिक्रिया की हैं उसको लेकर भाजपाइयों में खासा रोष व्याप्त है। आगरा के महापौर नवीन जैन ने हिंदू और भगवा आतंकवाद पर कांग्रेस की ओर से की गई टिप्पणी पर कांग्रेस के नेताओं को आड़े हाथ लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
उनका कहना था कि हिंदुस्तान हिंदुओं का देश है और हिंदू ही इस देश में रह पायेंगे। कांग्रेस पार्टी हिंदू आतंकवाद का नारा देकर हिंदुओं को बांटने की साजिश रच रही है। कांग्रेस ने शुरु से ही अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस तरह की ओछी राजनीति को अपनाया है और यह चेहरा अब भी साफ दिखाई दे रहा है।
महापौर नवीन जैन का कहना था कि कांग्रेस कुछ विशेष समाज के तबके के वोट हासिल करने के लिए हिंदू आतंकवाद का राग अलाप रही है और यह परंपरा कांग्रेस में दशकों से चली आ रही है। कांग्रेस ने हमेशा हिंदुओं को दूसरी निगाहों से देखा है और कांग्रेस हमेशा हिंदुओं के विरोध में ही खड़ी नजर आई है। इसलिए तो आज कांग्रेस की स्थिति यह हो गई है कि देश के 21 से अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है और कांग्रेस गर्त में चली जा रही है। कांग्रेसियों की साजिश है कि हिंदुओं को कमजोर किया जाए लेकिन भाजपा ऐसा होने नहीं देगी।
Be the first to comment