Home » कमला नगर के फाइनेंस कर्मचारी से आगरा—फिरोजाबाद हाईवे पर दिनदहाड़े लूट

कमला नगर के फाइनेंस कर्मचारी से आगरा—फिरोजाबाद हाईवे पर दिनदहाड़े लूट

by admin
Robbery in broad daylight on Agra-Firozabad highway from finance employee of Kamla Nagar

आगरा। कमला नगर के फाइनेंस कर्मचारी से आगरा—फिरोजाबाद हाईवे पर लूट। सीओ मौके पर।

बदमाशों ने वारदात को एत्मादपुर की छलेसर चौकी के पास अंजाम दिया। कमला नगर में शिखर स्टार फाइनेंस कंपनी है। इसका कर्मचारी प्रमोद गुरुवार दोपहर को एत्मादपुर के रहनखुर्द गांव से रुपयों का कलेक्शन करके लौट रहा था।

झरना नाले छलेसर के पास पीछे से आए दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाश बुलट पर थे। तमंचा ​तान दिया। बैग लूट लिया। बैग में करीब एक लाख दस हजार रुपये थे। वह कर्मचारी ने कलेक्शन किए थे।

इसके बाद बदमाश धमकी देकर भाग गए। कर्मचारी ने हिम्म्त जुटाकर पुलिस को सूचना दी। तब सीओ एत्मादपुर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। कंपनी के अफसर भी आ गए।

एरिया मैनेजर जितेंद्र यादव ने बताया कि प्रमोद रहनखुर्द गांव से कलेक्शन लेकर आगरा की मेन ब्रांच में आ रहा था। झरना नाले के पास वारदात हुई। पुलिस ने कर्मचारी से जानकारी कर बदमाशों की तलाश की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि फाइनेंस कर्मी के साथ लूट की गई है। तमंचा तानने की बात से उन्होंने इनकार किया। कर्मचारी से पूछताछ में पता लगा है कि बैग बाइक की टंकी पर रखा था। बदमाश आए और बैग ले गए। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment