Home » राष्ट्रीय जीत कुनडो प्रतियोगिता में यूपी के खिलाड़ी चमके

राष्ट्रीय जीत कुनडो प्रतियोगिता में यूपी के खिलाड़ी चमके

by admin

आगरा। वर्ल्ड बूडो शोतोरियो कराटे संघ उत्तर प्रदेश के खिलाडियों ने मुंबई के लोखंडवाला स्थित सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में खेली जा रहे राष्ट्रीय जीत कुनडो प्रतियोगिता में भाग लिया था मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश वर्ल्ड बूडो कराटे संघ में रिषभ प्रताप सिंह चौहान को (स्वर्ण पदक), अनुज कुमार (स्वर्ण पदक), अवतार धाकरे (रजत पदक), देवाशीष पाण्डेय (रजत पदक), सिद्धार्थ परमार (कांस्य पदक), आकाश शर्मा (कांस्य पदक), भारत कुमार (रजत पदक), शिवम् शर्मा (कांस्य पदक) से नवाजा गया।

इन छात्रों ने महाराष्ट्र के मुंबई शहर में उत्तर प्रदेश तथा आगरा का नाम रोशन कर अपने परिवारीजनों का भी मान बढाया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, छात्तिसगद, बिहार, केरल आदि से लगभग 500 खिलाडियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में वर्ल्ड बूडो शोतोरियो कराटे संघ के अध्यक्ष, मुख्य प्रशिक्षक एवं हाथरस के गौरव सिहान एम.एस. सामुराई, सिहानदाई नितिन सोलंकी, सेंसई राहुल कुमार, सेंसई विष्णु मिश्रा आदि टीम के साथ मुंबई गए प्रतियोगिता के आयोजक सिहान चीताह यजनेश शेट्टी ने सभी विजयी खिलाडियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।

एम.एस. समुराई ने सभी विजयी खिलाडियों को और अधिक मेहनत करने को प्रेरित किया और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Comment