Home » एसएसपी कार्यालय के बाहर महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, पति पर लगाये ये गंभीर आरोप

एसएसपी कार्यालय के बाहर महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, पति पर लगाये ये गंभीर आरोप

by admin

आगरा। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के बाहर उस समय अफरा तफरी मच गई जब न्याय के लिए चक्कर लगा रही एक महिला ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। पीड़ित महिला के आत्मदाह करते देख एसएसपी कार्यालय पर तैनात सिपाहियों ने दौड़ लगाई और महिला को बचाया। इस दौरान पीड़ित महिला की पूरी समस्या को भी सुना। बताया जाता है कि पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ क्षेत्रीय थाने में तहरीर दी लेकिन कोई उचित कार्यवाही नही हुई जिससे नाराज होकर पीड़ित महिला में यह कदम उठाया।पीड़ित महिला ने पति और थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह करने वाली पीड़ित कमलानगर की निवासी है जिसकी शादी डेढ़ साल पहले थाना सिकंदरा क्षेत्र में हुई थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि पति उसको मरता पीटता है। उसके लड़कियों के साथ अवैध संबंध है और विरोध करने पर सर पर पिस्टल तान देता है। ससुराल पक्ष भी उसी का साथ देता है। पीड़ित ने पति के खिलाफ सिकंदरा थाने में शिकायत की थी। शिकायत पर पति को हिरासत में ले लिया लेकिन थाने में उसकी मेहमान नबाजी की गई और 151 में चालान कर दिया। इस कार्यवाही से वो तुरंत छूट गया और पति के हौसले और बुलंद हो गए। 151 में छूटने के बाद फिर उसके परिजनों ने भी मारपीट की और अब वो दूसरी शादी कर रहा है। पीड़ित ने अपने सास-ससुर व अन्य ससुरालीजनों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

थाना स्तर पर कोई सुनवाई न होने से आहत होकर पीड़ित महिला शुक्रवार दोपहर को एसएसपी ऑफिस पहुंची। उसके हाथ में केरोसिन से भरी बोतल थी। उसने अपने ऊपर केरोसिन उड़ेल लिया। यह देखकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों के हाथपांव फूल गए और सभी ने महिला को बचाने के लिए दौड़ लगाई। पुलिसकर्मियों ने महिला के हाथ केरोसिन से भरी बोतल छीनी। इसके बाद उसे पकड़कर कार्यालय के अंदर ले गए। उससे पूछताछ की गयी।

इस पूरे मामले को लेकर एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि पीड़ित महिला की शिकायत सुनी गई है। पीड़ित ने अपने पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ आरोप लगाए है। इस पूरे मामले की जांच पड़ताल के लिए क्षेत्रीय पुलिस को निर्देशित किया गया है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment