Home » बंदूक की नोक पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के गेट से प्रेमी जोड़े का हुआ अपहरण, पुलिस में मचा हड़कंप

बंदूक की नोक पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के गेट से प्रेमी जोड़े का हुआ अपहरण, पुलिस में मचा हड़कंप

by admin

प्रयागराज। सोमवार सुबह इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस समय अफरा तफरी मच गई जब दिनदहाड़े इलाहाबाद हाईकोर्ट के गेट 3A से प्रेमी जोड़े के अपहरण हो गया। अपहरण यह खबर जंगल मे आग की तरह फैल गयी। हाई कोर्ट के गेट से प्रेमी जोड़े के अपहरण की सूचना पर पुलिस हरकत में आई और चारो तरफ नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने फतेहपुर से अपहरण कर्ताओ को पकड़ लिया और प्रेमी जोड़े को बरामद किया। यह अपहरण लड़की के परिजनों ने किया था।

बताया जाता है कि इस प्रेमी जोड़े ने प्रेम विवाह किया था और इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुरक्षा की मांग करने के लिए गए थे। लड़का शमीम मुरादाबाद का है। लड़की अमरोहा की रहने वाली है। दोनों के हाइकोर्ट पहुँचने की जानकारी पर दोनो के परिजन भी पहुँच गए लेकिन लड़की के परिजनों ने दोनो को हाईकोर्ट के अंदर जाने से पहले ही गेट 3A से पकड़ लिया और बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया। इस वारदात में यूपी-82 नंबर की काली गाड़ी प्रयोग में लाई गई जिसके पीछे चेयरमैन लिखा हुआ है। पुलिस ने इसी सूचना पर पूरी रेंज में नाकाबंदी करा दी और जैसे ही गाड़ी फतेहपुर जिले की सीमा में पहुँची पुलिस ने पकड़ लिया।पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को भी हिरासत में लिया है जहाँ उनसे पूछताछ की जा रही है।
 

Related Articles

Leave a Comment