Home » आगरा पहुंचे विदेश राज्य मंत्री ने किया मोटूरि सत्यनारायण द्वार का उद्घाटन

आगरा पहुंचे विदेश राज्य मंत्री ने किया मोटूरि सत्यनारायण द्वार का उद्घाटन

by pawan sharma

आगरा आये केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने केंद्रीय हिंदी संस्थान में नवनिर्मित मोटूरि सत्यनारायण द्वार का उद्घाटन किया और अंतरराष्ट्रीय हिंदी शिक्षण विभाग के शैक्षिक सत्र 2018-19 के प्रारंभ किया। इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय हिंदी संस्थान के अधिकारियों ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह और महापौर नवीन जैन का स्वागत सत्कार किया।

कार्यक्रम के दौरान हिंदी संस्थान में पढ़ रहे विदेशी छात्र छात्राओं ने भारतीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बाँधा। इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह पत्रकारों से रूबरू हुए।

पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने कहा कि पूरे देश के साथ विश्व में हिंदी का प्रचार प्रसार हो रहा है। लोगों में भारतीय संस्कृति और हिंदी भाषा के प्रति रुचि जग रही है। आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान में भी देशी विदेशी छात्र हिंदी का ज्ञान ले रहे है जो भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है।

इस वार्ता के दौरान राज्यमंत्री वी के सिंह ने metoo केम्पेन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना था कि केम्पेन अपना काम कर रहा है। एम जे अकबर पर जो आरोप लगे है कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है। जिन्होंने आरोप लगाये है वो आरोप सिद्ध करे और जिन पर आरोप लगे है वो अपना बचाव करे।

राफेल मामले पर कांग्रेस के आक्रामक रूख पर उनका कहना था कि सरकार अपना काम कर रही है। विपक्ष का जो आरोप है वो अपना काम कर रहा है।

Related Articles

Leave a Comment