Home » संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी

by pawan sharma

आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के फाउंड्री नगर जलेसर रोड स्थित महादेव नगर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विवाहिता का शव फांसी के फन्दे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर आ गए। पीड़ितों ने इस घटना की सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एक थाने की नही बल्कि दो थानों खंदौली और एत्माद्दौला पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनो थानों के पुलिसकर्मियो की मौजूदगी से मामला सीमा विवाद में फंस गया। इस घटना की कार्यवाही को लेकर दोनो थानों की पुलिस एक दूसरे पर डालने लगी। काफी देर के बाद मामला एत्माद्दौला थाना पुलिस ने अपनी कानूनी कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम ग्रह भेज दिया वही मायके पक्ष की तहरीर पर कार्यवाही शुरु कर दी। मायका पक्ष का आरोप था कि ससुरालियों ने उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया है।

घटना थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के फाउंड्री नगर जलेसर रोड स्थित महादेव नगर की है। मृतका के परिजनों ने बताया कि दो साल पहले मृतका ममता पुत्री ताराचंद निवासी नगला मान सहाय सादाबाद की शादी पवन कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी महादेव नगर एत्माद्दौला फाउंड्री नगर जलेसर रोड से हुई थी। लेकिन बेटी को ससुराल के लोग परेशान रखते थे। आज जैसे ही उसकी आत्महत्या की सूचना मिली पूरा परिवार टूट गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है।

पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि ममता के साथ उंसकी बहन की शादी भी इसी परिवार में हुई थी। परिवार ने बताया कि शादी के दो महीने बाद उन्होंने एक लड़की को पागल बताकर घर भेज दिया। उसी दिन से मृतका ममता को परेशान किया जाने लगा था जिसकी शिकायत कई बार उसने की थी।

फिलहाल क्षेत्रीय पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर ले ली है और इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Comment