Home » पांचवे चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने आगरा के संजय शर्मा को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

पांचवे चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने आगरा के संजय शर्मा को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

by pawan sharma

आगरा। पांचवे चरण में लखनऊ में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी कोई कोर कसर छोड़ना नही चाहती है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्राथमिकता में यह सीट शामिल है तो महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए प्रचार प्रसार में लगी हुई है। लखनऊ लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस के धुरंधर लखनऊ में डेरा डाल रहे है तो आगरा से वरिष्ठ कांग्रेसी संजय शर्मा को लोकसभा कोऑर्डीनेटर नियुक्त किया है। वरिष्ठ कांग्रेसी संजय शर्मा के अनुभव और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए यूपी कांग्रेस के प्रशासक सतीश अजमानी ने यह जिम्मेदारी उन्हें दी है।

लखनऊ लोकसभा के
कोऑर्डीनेटर नियुक्त होने से वरिष्ठ कांग्रेसी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी ने यह जिम्मेदारी देकर उनका मनोबल बढ़ाया है। लखनऊ लोकसभा क्षेत्र के कोऑर्डीनेटर संजय शर्मा का कहना है कि पांचवे चरण के चुनाव 6 मई को होना है और इसमे लखनऊ लोकसभा भी शामिल है। उनका कहना है कि लखनऊ लोकसभा सीट पर चुनाव कांटे का है। कांग्रेस से आचार्य प्रमोद है तो भाजपा के गृह मंत्री राजनाथ सिंह इस सीट पर चुनाव लड़ रहे है। गठबंधन से इस सीट पर फ़िल्म अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा की पत्नी पूनम चुनावी मैदान में है। इसलिए इस चुनाव में कोई कोताही नही बरती जाएगी। युवाओ को संगठित कर अपने प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार में पार्टी की नीतियों और भाजपा के झूठे वायदों को आम मतदाताओ के सामने रखकर कांग्रेस को वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे।

Related Articles

Leave a Comment