Home » आगरा जगनेर रोड पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिलाओं ने लगाया जाम, पुलिस के छूटे पसीने

आगरा जगनेर रोड पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिलाओं ने लगाया जाम, पुलिस के छूटे पसीने

by admin
Hundreds of women blocked the Agra Jagner Road, the police lost their sweat

आगरा। जिला प्रशासन आगरा की वादाखिलाफी के खिलाफ बुधवार को सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुषों ने आगरा जगनेर मार्ग को जाम कर दिया। बताते चलें कि आगरा जगनेर मार्ग पर मलपुरा थाना क्षेत्र में स्थित धनौली गांव वर्षों से भीषण जलभराव से ग्रसित है। यहां गंदगी के कारण पूरे इलाके में भयंकर बीमारी फैलने का खतरा भी हो गया है। महीनों से कई बार यहां की जनता आगरा प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से नाला निर्माण कराने की मांग कर चुकी है लेकिन उन्हें सिवाए वादा और आश्वासन के अलावा कुछ न मिला, साथ ही जलभराव की समस्या का अभी तक कोई स्थाई हल नहीं निकला है। इसके चलते यहां के निवासियों में आक्रोश पैदा हो गया है।

गौरतलब है कि किसान नेता सावित्री चाहर के नेतृत्व में यहां के लोग महीनों से धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं। बार बार जिला प्रशासन आगरा लोगों को शांत करके यहां नाला निर्माण का आश्वासन दे रहा है। प्रशासन की इसी वादाखिलाफी के खिलाफ बुधवार को सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुषों का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। धनौली की जनता ने साफ कर दिया है कि जब तक नाला निर्माण की मांग पूरी नहीं होगी। तब तक यह आंदोलन अनवरत जारी रखेगा।

Hundreds of women blocked the Agra Jagner Road, the police lost their sweat

प्रशासन की वादाखिलाफी के साथ-साथ धनौली की जनता में जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी तीखाआक्रोश देखा जा रहा है। आरोप है कि जनता से चुनाव के समय पर वोट मांगने वाले जनप्रतिनिधि वादा करते हैं और चुनाव निकल जाने के बाद वादाखिलाफी करते हैं। अब देखना होगा कि धनौली की जनता का यह वादा कब तक पूरा हो पाता है।

Related Articles