Home » थ्री स्टार होटल में होटलकर्मी की मौत,मचा हड़कंप

थ्री स्टार होटल में होटलकर्मी की मौत,मचा हड़कंप

by admin

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र के आगरा फतेहाबाद मार्ग पर स्थित होटल कांत में होटल कर्मी की मौत के बाद सनसनी फैल गई। दरअसल आगरा फतेहाबाद मार्ग पर ताजमहल के पास होटल कांत स्थापित है। थ्री स्टार होटल कांत में चार-पांच महीने पूर्व 20 वर्षीय युवक नितिन कुमार नौकरी करने आया था। हादसा रविवार शाम का है जब नितिन कुमार 20 वर्षीय नितिन कुमार होटल से छुट्टी करके अपने घर जा रहा था। बताया जा रहा है कि नितिन कुमार का स्लाइडर से गार्डन की तरफ जाते हुए अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे नितिन कुमार गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। आनन-फानन में होटल प्रशासन द्वारा नितिन कुमार को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 20 वर्षीय युवक होटल कर्मी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद इसकी सूचना थाना ताजगंज पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना ताजगंज पुलिस, सीओ सदर विकास जयसवाल और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंचकर कार्यवाही शुरू की। फिलहाल मृतक नितिन कुमार के शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया गया है और परिजनों की तहरीर पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है।

Related Articles

Leave a Comment