Home » बृज संस्कृति से सराबोर होगा फाल्गुन महोत्सव, कोठी मीना बाजार में पांच मार्च से 14 मार्च तक चलेगा

बृज संस्कृति से सराबोर होगा फाल्गुन महोत्सव, कोठी मीना बाजार में पांच मार्च से 14 मार्च तक चलेगा

by admin
Falgun Festival will be filled with Brij culture, Kothi will run from 5 March to 14 March in Meena Bazaar

आगरा। ताजनगरी में लगने वाला एलडीएसएफ मिडनाइट फाल्गुन महोत्सव इस बार बृज की सभ्यता, संस्कृति और परंपरा से सजा दिखाई देगा। रोजमर्रा के जरूरतमंद सामानों से लेकर मुगलिया थीम पर फैशन शो और राजस्थानी घूमर की गूंज से महोत्सव नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। शुक्रवार को सागर रत्न रेस्टोरेंट खंदारी में रावी इवेंट्स की ओर से आयोजित किए जा रहे महोत्सव का पोस्टर विमोचन मुख्य अतिथि मधु बघेल और विशिष्ट अतिथि नीलू धाकरे, डॉ. हृदेश चौधरी, प्रीति बंसल, सोनिया चांदना ने किया।

रावी इवेंट्स के प्रबंध निदेशक मनीष अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव पांच मार्च से 14 मार्च तक चलेगा। प्रतिदिन दोपहर दो बजे से महोत्सव की शुरुआत होगी। अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में 16 राज्यों की लगभग 250 स्टाल्स दिखाई देंगे। बच्चों के लिए अलग से फन जोन और फूड जोन भी महोत्सव में आकर्षण का केंद्र होंगे।

फाल्गुन महोत्सव की जिम्मेदारी अध्यक्ष के रूप में मधु बघेल संभालेगी। पोस्टर विमोचन के बाद महोत्सव की आयोजन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मधु बघेल ने कहा कि आयोजन समिति ने मुझे अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी देकर मेरा जो सम्मान किया है, उसकी आभारी हूं।

मनीष अग्रवाल ने बताया कि बृज की संस्कृति और सभ्यता के दर्शन के साथ ही यहां आने वाले लोगों को जरूरतमंद सामान तक मिलेंगे। हमारी कोशिश है कि लोगों को एक ऐसा बाजार मिले जहां वो अपने जरूरत का सामान लेने के साथ ही ब्रज की संस्कृति भी जान सकें।

ये होंगे विशेष कार्यक्रमः
सात मार्च को राजस्थान के रंग, फाल्गुन के संग कार्यक्रम संगनी महिला मंच की ओर से सायं सात बजे।
आठ मार्च को सांझी विरासत के तहत मुगलिया थीम पर सायं सात बजे फैशन शो।
नौ मार्च को कवि सम्मेलन ठहाका सायं सात बजे।
10 मार्च को महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर सायं सात बजे विशेष पूजा अर्चना कार्यक्रम।
1 मार्च को ब्रज की मस्ती डांस के साथ और राधा-कृष्ण के रुपों की झलकियां सायं सात बजे।
12 मार्च को महारास और फूलों व लठ्ठमार होली सायं सात बजे।
13 मार्च को ब्रज संस्कृति पर आधारित लोक गीत सायं सात बजे।
14 मार्च को देशभर से आए स्टाल धारकों को सम्मान समारोह सायं सात बजे।

इस मौके पर अमित सूरी, ब्रह्मकुमारीज बहन ममता धवन, ब्रह्मकुमारीज बहन दर्शना, पूनम जैन, एकता जैन, अंजलि यादव, अजीत कुमार, पवन आगरी, मीडिया प्रभारी विमल कुमार, दिलीप कुमार, अश्विनी वर्मा आदि मौजूद रहे।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles