324
आगरा। आज 25 सितंबर को आगरा में कोरोना के 84 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमित की कुल संख्या 5410 हो गयी है। वहीं एक संक्रमित मरीज की मौत हो गयी। सिंकन्दरा निवासी 58 साल के मरीज की ईलाज़ के दौरान मौत हो गयी। इसके बाद अब तक 123 मरीजों की मौत हो चुकी है।
शहर में लगभग 626 लोगों को कोरोना संदिग्ध मानते हुए होम आइसोलेट किया गया है। वहीं आज शुक्रवार को 72 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4301 हो चुकी है और एक्टिव मरीज की संख्या 986 हो गयी है। अब तक 1,78,109 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 79.50 है।