Home » कोरोना अपडेट : 645 नए केस, संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी,कहीं लापरवाही न पड़ जाए भारी

कोरोना अपडेट : 645 नए केस, संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी,कहीं लापरवाही न पड़ जाए भारी

by admin
More than 500 corona cases returned to Agra, 3734 active patients

आगरा। कोरोना संक्रमण के मामलों में आगरा में लगातार तेजी आ रही है। इसके बावजूद भी लोग लापरवाह बने हुए हैं। आगरा में आज 645 नए कोरोना के मामले आए हैं। इसके साथ ही अब सक्रिय मरीजों की संख्या 2699 हो गई है। आगरा में लापरवाही बरतते हुए बिना मास्क के व भीड़ भाड़ वाले इलाकों में लोगों को देखा जा रहा है। कोरोना की भयावह स्थिति आगरा में बनी हुई है।

गुरुवार को आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ने एक बार फिर लोगों को डरा दिया है। पिछले 24 घंटे में 5090 सैंपल के सापेक्ष 645 नए मरीज चिन्हित हुए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 2699 हो गई है। इसके बावजूद भी आगरा में लोग लापरवाही बरतने देखे जा रहे हैं। भीड़भाड़ वाले बाजारों में बिना मास्क के बड़ी संख्या में लोग घूम रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कोरोना की आगरा में बन रही भयावह स्थिति को काबू करने के लिए प्रशासन अब कुछ कड़े निर्णय ले सकता है।

Related Articles