Home » कैबिनेट मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भी दिया इस्तीफा, अब तक इतने विधायक छोड़ चुके हैं भाजपा

कैबिनेट मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भी दिया इस्तीफा, अब तक इतने विधायक छोड़ चुके हैं भाजपा

by admin
Cabinet Minister Dharam Singh Saini also resigned from BJP, so many MLAs have left the party so far

विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी को झटके पर झटके लग रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री धर्म सिंह सैनी के इस्तीफे के बाद भाजपा की मुश्किल और बढ़ गई है। अब उनके भी समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने की खबर आ रही है। इसके साथ ही हापुड़ से चार बार के विधायक रहे गिर्राज सिंह ने भी राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इससे भारतीय जनता पार्टी के बीच घमासान शुरू हो गया है। अब पार्टी आलाकमान अपने विधायकों को मनाने में लगे हैं।

Cabinet Minister Dharam Singh Saini also resigned from BJP, so many MLAs have left the party so far

दल बदल के सियासी दौर में भारतीय जनता पार्टी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पार्टी से इस्तीफा देने वाले भाजपा विधायकों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक कुल 14 विधायक भाजपा से इस्तीफा दे चुके हैं जिनमें से 3 मंत्री पद पर थे। इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य, भगवती सागर, रोशनलाल वर्मा, विनय शाक्य, अवतार सिंह भाड़ाना, दारा सिंह चौहान, बृजेश प्रजापति, मुकेश वर्मा, राकेश राठौर, जय चौबे, माधुरी वर्मा, आर के शर्मा, बाला अवस्थी, धर्म सिंह सैनी शामिल हैं। विधानसभा चुनाव से पहले इतने विधायकों के इस्तीफा से भाजपा में खलबली मच गई है। आलाकमान सभी विधायकों को मनाने में जुटी हुई है। इसके लिए भाजपा के बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दो मंत्री और 16 विधायक जल्द देंगे इस्तीफा!

आज भाजपा सरकार में मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह ने इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने की बात कही है। भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने के बाद मंत्री धर्म सिंह ने कहा है कि ‘अभी तो यह शुरुआत है। जल्द ही भाजपा के दो मंत्री और 16 विधायक इस्तीफा देंगे। धर्म सिंह ने कहा कि भाजपा में गरीब दलितों का शोषण किया जा रहा है और विधायकों को भी आवाज नहीं उठाने दी जा रही है।’

Related Articles