आगरा। 10 अगस्त को कोरोना के 33 नए मामले आये हैं जिसके बाद आगरा में कोरोना संक्रमित की संख्या 2136 पहुंच गयी है। वहीं कोरोना पॉजिटिव 101 की मौत हो चुकी है और एक्टिव मरीजों की संख्या 318 हो गयी है।
आज आये कोरोना के नए मामलों में 39 साल के आरएस बाग दयालबाग, 13 साल के निर्भय नगर, 57 साल के नगर निगम वजीरपुरा, 66 और 57 साल के दया नगर राजपुर चुंगी, 48 साल नगरिया, 65 साल इरादत नगर, 67 साल छीपीटोला, 66 साल मंशा देवी मंदिर राजा की मंडी, 41 साल बालाजी नगर कमला नगर, 30 साल कालिंदी विहार, 90 साल कावेरी विहार शमसाबाद, 65 दयालबाग, 57 नगला पदी, 50 ताजगंज, 46 हिल अपार्टमेंट ताजगंज, 18 साल ताजगंज, 38 साल के वाटर वर्क्स क्वाटर के रहने वाले मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसके अलावा 43 साल गोकुलपुरा, 35 साल प्रथ्वी नाथ मंदिर शाहगंज, 31 साल ताल फिरोज खां, 28 साल बालाजी पुरा शाहगंज, 46 साल जगदीश पुरा, 11 साल बाह, 40 साल कमला नगर, 42 और 14 साल के जगनेर के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
आज सोमवार को कई मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1717 हो चुकी है और एक्टिव मरीज की संख्या 318 हो गयी है। अब तक 68149 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 80.38 है। जिले में 134 कंटेन्मेंट और बफ़र जोन है।