Home » एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य का हुआ सम्मान

एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य का हुआ सम्मान

by admin

Agra. योगी सरकार टू के प्रथम वर्ष के पूर्ण होने और बेबीरानी मौर्य के कैबिनेट मंत्री बनने के एक वर्ष पूरे होने पर ग्वालियर रोड स्थित पीएस गार्डन में जन कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बाल विकास पुष्टाहार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य पहुंची। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुँचे थे।

जन कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में पहुँची कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य के स्वागत के साथ हुई। कार्यकर्ताओं ने अपने अपने अंदाज में ग्रामीण विधानसभा विधायक व कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य का जोरदार स्वागत किया। इस बीच बेबीरानी मौर्य ने कहा कि यह मेरे नहीं बल्कि आप लोगों के सम्मान का समय है। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया। उन्हें विधायक बनाने के साथ साथ जिले में पार्टी को मजबूत करने पर आभार जताया। कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य से सम्मानित होकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने योगी सरकार के 6 वर्ष, योगी सरकार 2 के प्रथम वर्ष और अपने कैबिनेट मंत्री की एक वर्ष की उपलब्धियों को सभी कार्यकर्ताओं सामने रखा। उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने पिछले कार्यकाल में प्रदेश की सूरत बदली। अपराधियों का यूपी से सफाया कराया। यही कारण था कि इस बार भी जनता ने उन्हें चुना। योगी सरकार 2 के प्रथम वर्ष में ही सीएम योगी ने प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत करने का संकल्प लिया और उसे हर स्थिति में पूरा किया जा रहा है। इससे प्रदेश में रोजगार बढेगा और प्रदेश उत्तम प्रदेश बनेगा।

बेबी रानी मौर्य ने उद्घोष के साथ बात करते हुए कहा कि भाजपा फर्श वाले कार्यकर्ता को अर्श तक पहुंचाने का काम करती है। इसका उदाहरण आपके सामने हैं। मैं एक छोटी सी कार्यकर्ता थी जिसे भाजपा ने उत्तराखंड के गवर्नर का दायित्व सौंपा। गवर्नर के बाद भाजपा के द्वारा मुझे आगरा ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी गई और आज मुझे एक मंत्रालय दिया गया है। बेबी रानी मौर्य ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मेरे इतने ऊंचे जाने तक मुख्य भूमिका आप जैसे विकासशील उन्नतशील कार्यकर्ता है। आपके क्षेत्र में लगातार भाजपा के प्रचार प्रसार की वजह से बेबीरानी कैबिनेट मंत्री की कुर्सी तक पहुंचने में सफल हुई। मैं आपका तहे दिल से हार्दिक स्वागत व अभिनंदन करती हूं।

उन्होंने कहा कि वो ग्रामीण विधानसभा की तमाम समस्याओं को दूर करने और वहाँ विकास कराने के लिए संकल्पित है और वो इस दिशा में काम भी कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य चल रहे है। हर कार्यकर्ता की समस्या की भी सुनवाई उन्होंने की और उसकी समस्या का समाधान भी किया गया।

Related Articles

Leave a Comment