Home » अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखने के साथ ही ख़ुशी से झूमे आगरावासी, जगह-जगह हुए धार्मिक अनुष्ठान

अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखने के साथ ही ख़ुशी से झूमे आगरावासी, जगह-जगह हुए धार्मिक अनुष्ठान

by admin

आगरा। 492 वर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण की नींव रखी जाए और देशवासियों में उत्साह ना हो, ऐसा तो कभी हो ही नहीं सकता। जी हां, हम बात कर रहे हैं अयोध्या में शुरू हुए भगवान श्री राम के भव्य मंदिर की। जहां बुधवार को अयोध्या में देश के प्रधानमंत्री भाई नरेंद्र मोदी ने भगवान श्री राम के भव्य मंदिर की नींव रखी तो पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल नजर आ रहा था। सार्वजनिक स्थानों से लेकर मंदिर और लोग घरों पर इसे एक पर्व की तरह मना रहे थे। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान का दौर भी चल रहा था। इस उपलक्ष्य में आगरा के अयोध्या कुंज अर्जुन नगर में सभी कॉलोनी वासियों ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमें सभी कॉलोनीवासियों ने भगवान श्री राम की मूर्ति के समक्ष दिये जलाकर भगवान श्री राम का गुणगान किया और पूरा क्षेत्र जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।

कॉलोनी वासियों का कहना था कि यह एक ऐसा मौका है जहां 492 साल की वैमनस्यता खत्म हुई है तो वहीं देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

करोड़ों हिंदुओं की आस्था प्रतीक भगवान श्री राम के मंदिर पर विवाद खत्म हो गया है। अब अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यही वजह है कि खुशी से रातभर ताजनगरी वासी धार्मिक अनुष्ठान में झूमते नजर आए।

इस मौके पर विनय कुलश्रेष्ठ, हेमेंद्र शर्मा, मनोज नोटनानी, राजेंद्र कुलश्रेष्ठ, प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles